मंडी में बोलेरो गहरी खाई में गिरी, 6 की मौत
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बृहस्पतिवार देर रात बोलेरो के 200 फीट गहरी खाई में गिर जाने से 6 लोगों की मौत और गई तीन अन्य घायल हो गए। हादसा करसोग उपमंडल के कोटलु में हुआ। घायलों को उपचार के लिए शिमला जिले के रामपुर अस्पताल में भर्ती करवाया
मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बृहस्पतिवार देर रात बोलेरो के 200 फीट गहरी खाई में गिर जाने से 6 लोगों की मौत और गई तीन अन्य घायल हो गए। हादसा करसोग उपमंडल के कोटलु में हुआ। घायलों को उपचार के लिए शिमला जिले के रामपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बोलेरो [एपपी 01के5100] में दो परिवारों के कुल 9 लोग सवार थे। मृतकों की पहचान विद्यासागर पुत्र जोबन दास निवासी गांव तिहानि डाकघर सुस तहसील आनी, ठाकुर दास गांव ददोहाल डाकघर धेर तहसील आनी, दमयंती देवी पत्नी दुनी चन्द निवासी गांव कोटनु डाकघर भोलना तहसील आनी, लाकु वर्मा पत्नी सिसुपल, संतोष पुत्र दिल राम, मनोज वर्मा पुत्र प्रेम सुख के रूप में हुई है। घायल चालक जोगिंदर को रामपुर के लिए रेफर किया गया है।