इस वर्ष गर्मी में सामान्य से अधिक होगा तापमान
भारतीय मौसम विभाग ने इस वर्ष पहली बार ग्रीष्म अनुमान जारी किया है जिसके अनुसार इन गर्मियों में तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक होगा।
नई दिल्ली। देश में इस बार गर्मी के मौसम में तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा। इसके चलते मध्य और उत्तरी-पश्चिमी हिस्से में कड़ी गर्मी पड़ेगी।
प्रदेश में गर्मी, लाहुल में अब भी कंपकंपी
भारतीय मौसम विभाग ने पहली बार अप्रैल से जून के लिए ग्रीष्म अनुमान जारी किए हैं। इसके मुताबिक, कोर हीट वेव (एचडब्लू) जोन में इस साल गर्मी के मौसम में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना 76 फीसद अधिक है। इस जोन में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और तेलंगाना शामिल हैं। इसके अलावा इसमें मराठवाड़ा, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और तटीय आंध्र प्रदेश के इलाके भी आते हैं।
रामनगर से हावड़ा के बीच ग्रीष्म कालीन विशेष ट्रेन
बता दें कि 1901 के बाद 2015 सबसे गर्म साल था। यही नहीं, जनवरी और फरवरी भी सर्दियों के सबसे गर्म महीने रहे। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रशांत महासागर के ऊपर 2015 में शुरू हुई अल नीनो की मजबूत स्थिति अभी भी जारी है। लेकिन गर्मी के मौसम तक इसके कमजोर पड़ने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, ऐसा देखा गया है कि अल नीनो वर्ष (1972, ,1994, 1997, 2002 और 2009) के बाद के वर्ष (1973, 1995, 1998, 2003 और 2010) में गर्मियों के मौसम में तापमान सामान्य से अधिक रहा है।