दिल्ली में आप का सर्वे, सबसे ज्यादा सीटें जीतने का दावा
आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सर्वे करा खुद को सर्वेसवा बताया है। ओपेनियन पोल के आधार पर आप पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 33 सीटें जितने का दावां किया है। साथ ही पूर्ण बहुमत के साथ दिल्ली में सरकार बनाने की भी बात कही है।
नई दिल्ली। आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सर्वे करा खुद को सर्वेसवा बताया है। ओपेनियन पोल के आधार पर आप पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 33 सीटें जितने का दावा किया है। साथ ही पूर्ण बहुमत के साथ दिल्ली में सरकार बनाने की भी बात कही है।
पढ़ें: चुनाव आयोग का फरमान, अब घर के ऊपर नहीं लगा सकेंगे पार्टी का झंडा
पार्टी नेता योगेंद्र यादव ने बताया कि आप पार्टी आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी से भी अधिक सीटें निकालने में कामयाब होगी। सर्वे के अनुसार आप पार्टी ने 32 प्रतिशत वोट मिलने का दावा किया है, जबकि कांग्रेस को 28 और बीजेपी को 24 प्रतिशत वोट मिलने के आसार हैं।
सर्वे के आधार पर केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता अब परिवर्तन चाहती है। गौरतलब है कि आगामी दिसंबर में दिल्ली विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर