महाराष्ट्र में आप को बड़ा झटका, 350 कार्यकर्ता अलग
महाराष्ट्र में आम आदमी पार्टी (आप) को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के करीब 350 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार का इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी में 'लोकतंत्र की हत्या' के विरोध में यह कदम उठाया। इन सभी ने पार्टी से निष्कासित नेता प्रशांत
मुंबई। महाराष्ट्र में आम आदमी पार्टी (आप) को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के करीब 350 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार का इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी में 'लोकतंत्र की हत्या' के विरोध में यह कदम उठाया। इन सभी ने पार्टी से निष्कासित नेता प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
महाराष्ट्र आप कार्यकारिणी समिति के पूर्व सदस्य मारुति भापकर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हम आप में लोकतंत्र की हत्या की बात सभी को बताएंगे। इसके बाद पार्टी से इस्तीफा देने वालों की संख्या और बढ़ेगी। भापकर ने पुणे में आयोजित सामूहिक इस्तीफा कार्यक्रम का नेतृत्व किया। उनके मुताबिक, इसमें पुणे के अलावा मुंबई, नाशिक, पिंपरी-चिंचवाड़ औरंगाबाद, नवी मुंबई आदि जगहों से कार्यकर्ता आए। हालांकि आप की राज्य कार्यकारिणी समिति के सदस्य रवि श्रीवास्तव ने कहा कि इन इस्तीफों से पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
भापकर ने कहा कि हम देशभर में सही मायने में स्वराज की धारणा को मजबूती के लिए योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण का साथ देंगे। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर असंवेदनशील होने का आरोप लगाया। कहा, उनकी आंखों के सामने एक किसान की मौत हो गई और वह अपना राजनीतिक भाषण देते रहे।