आप ने दागे सवाल, क्यों बनवाना चाहते हैं भाजपा की सरकार ?
दिल्ली में भाजपा को सरकार बनाने से रोकने की मुहिम में लगी हुई आम आदमी पार्टी (आप) ने सार्वजनिक रूप से उपराज्यपाल से प्रश्न पूछे हैं। आप का कहना है कि उपराज्यपाल नजीब जंग द्वारा दिल्ली में सरकार बनाने के लिए भाजपा को न्योता देने की अनुमति मांगने के लिए राष्ट्रपति को पत्र लिखना बहुत ही गंभीर घटना है।
नई दिल्ली। दिल्ली में भाजपा को सरकार बनाने से रोकने की मुहिम में लगी हुई आम आदमी पार्टी (आप) ने सार्वजनिक रूप से उपराज्यपाल से प्रश्न पूछे हैं।
आप का कहना है कि उपराज्यपाल नजीब जंग द्वारा दिल्ली में सरकार बनाने के लिए भाजपा को न्योता देने की अनुमति मांगने के लिए राष्ट्रपति को पत्र लिखना बहुत ही गंभीर घटना है। इस कदम की संवैधानिक वैधता पर प्रश्न उठने के साथ ही इसमें नैतिकता की भी कमी है। आप का कहना है कि दिल्ली में सरकार बनाने के लिए भाजपा खरीद-फरोख्त की कोशिश कर रही है। इससे संबंधित सुबूत अधिकारियों को सौंपे जाने के बावजूद पिछले दरवाजे से भाजपा की सरकार बनाने की कोशिश जारी है। इसलिए उपराज्यपाल से सार्वजनिक प्रश्न पूछे जा रहे हैं।
आप ने पूछे ये सवाल
जब 12 दिसंबर को भाजपा विधायक दल के नेता डॉ. हर्षवर्धन लिखित रूप से स्पष्ट कर चुके हैं कि बहुमत नहीं होने के कारण वो विपक्ष में बैठना पसंद करेंगे तो फिर भाजपा को सरकार बनाने के लिए क्यों बुलाया जा रहा है?
दिसंबर में 36 विधायकों का समर्थन पत्र देने के बाद ही आप को सरकार बनाने की अनुमति दी गई थी, फिर आज भाजपा के लिए मापदंड क्यों बदला जा रहा है?
फरवरी में केजरीवाल के इस्तीफा देने के बाद भाजपा को सरकार बनाने के लिए बुलाने के बजाए सात माह तक इंतजार क्यों किया?
संवैधानिक ढंग से सरकार बने यह एलजी का दायित्व है। भाजपा असंवैधानिक तरीके से सरकार बनाने की कोशिश में लगी हुई है और इस संबंध में उपराज्यपाल को सुबूत भी पेश किया गया है।
संवैधानिक ढंग से सरकार बने यह एलजी का दायित्व है। भाजपा असंवैधानिक तरीके से सरकार बनाने की कोशिश में लगी हुई है और इस संबंध में उपराज्यपाल को सुबूत भी पेश किया गया है।