Move to Jagran APP

अस्मत बचाने को तांत्रिक का कत्ल कर थाने पहुंची महिला

तंत्र विद्या की आड़ में महिला की अस्मत पर हमला करने वाले तांत्रिक को महिला ने मौत के घाट उतार दिया। बीमार पिता के उपचार के लिए महिला ने तांत्रिक को बुलाया था। सोमवार की रात पूजन के बाद तांत्रिक ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने तांत्रिक पर चाकू से हमला कर खुद को बचाया और फिर घायल तांत्रिक को लेक

By Edited By: Published: Tue, 26 Aug 2014 02:17 PM (IST)Updated: Tue, 26 Aug 2014 02:17 PM (IST)
अस्मत बचाने को तांत्रिक का कत्ल कर थाने पहुंची महिला

हरदोई। तंत्र विद्या की आड़ में महिला की अस्मत पर हमला करने वाले तांत्रिक को महिला ने मौत के घाट उतार दिया। बीमार पिता के उपचार के लिए महिला ने तांत्रिक को बुलाया था। सोमवार की रात पूजन के बाद तांत्रिक ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने तांत्रिक पर चाकू से हमला कर खुद को बचाया और फिर घायल तांत्रिक को लेकर थाने पहुंच गई। पुलिस ने तांत्रिक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसकी मौत हो गई।

loksabha election banner

पिहानी कस्बे के मुहल्ला मीरसराय निवासी जंगीलाल हरदोई गल्ला मंडी में काम करते हैं। उनकी पुत्री पिंकी देवी की शादी लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के रामपुर मिश्र निवासी ब्रह्मंदीन के साथ हुई थी। जंगीलाल अपनी पत्नी के साथ हरदोई में ही रहते हैं। पिहानी का मकान खाली पड़ा है। पिछले कुछ दिनों से वह गंभीर रूप से बीमार हो गए काफी उपचार के बाद भी कोई लाभ नहीं हुआ। किसी ने उनकी पुत्री पिंकी को उन्नाव जिले के बांगरमऊ निवासी तांत्रिक रामगोपाल [50] का पता देकर तंत्रविद्या कराने की सलाह दी। पिंकी ने फोन पर तांत्रिक से बात की और सोमवार को पूजन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया। पिंकी भी अपने पति व पांच वर्षीय पुत्र सत्यम के साथ पिहानी स्थित घर पर आ गई। जैसा कि उसने बताया कि शाम को रामगोपाल आ गया और उसने पूजन की सामग्री के साथ शराब भी मंगाई।

रात करीब 11 बजे पूजा शुरू की गई। पिता पर तंत्रविद्या करने के बाद पूजा खत्म हुई और सभी छत पर सोने चले गए। पिंकी ने बताया कि रात करीब 12.30 बजे रामगोपाल ने कुछ पूजा बाकी रहने की बात कहते हुए उससे नीचे चलने की बात कही। पति ने साथ चलने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। तांत्रिक के भरोसे में आकर वह नीचे आई। पहले उसने पूजन का नाटक किया और फिर एक कमरे में ले गया। पूजा की आड़ में उससे कपड़े उतारने के लिए कहा उसने मना किया तो गंभीर परिणाम की धमकी दी। वह कुछ करती इससे पहले ही रामगोपाल ने कमरा बंद कर लिया और उसे पलंग पर धक्का देकर कपड़े फाड़ने लगा। विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की, किसी तरह उसने तांत्रिक को धक्का दिया लेकिन उसने फिर उसे पलंग पर गिरा दिया।

पिंकी के अनुसार वहीं पर पूजन में नीबू काटने का चाकू रखा था उसने खुद को बचाने के लिए तांत्रिक रामगोपाल पर हमला कर दिया। चाकू से वह पीछे हटा तो चूल्हे के पास पड़ी फुंकनी से उसके ऊपर हमला कर दिया। शोर सुनकर पति व पिता सभी आ गए। तब तक रामगोपाल घायल हो चुका था। आधी रात बाद ही पिंकी उसे ठेलिया पर लादकर पिहानी थाने पहुंची और कोतवाल वीके मिश्रा को पूरा मामला बताया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन 3.30 बजे अस्पताल में रामगोपाल की मौत हो गई।

जानकारी मिलने पर सीओ पीके मिश्रा, एएसपी दिनेश त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पिंकी की तहरीर पर रामगोपाल के विरुद्ध दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पिंकी ने अपनी आबरू बचाने के लिए ऐसा किया। उसकी मौत हो गई है, ऐसे में विधिक मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें: पहले निकाह, फिर धर्म परिवर्तन, अंत में तलाक तक पहुंची प्रेम कहानी

पढ़ें: बदायूं हत्याकांड: मेडिकल बोर्ड ने भी की दुष्कर्म नहीं होने की पुष्टि


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.