Move to Jagran APP

बेवफाई से तंग पत्नी ने किया एकलौते बेटे का कत्ल, खुद भी लगाई फांसी

पति की बेवफाई ने एक मां को हत्यारी बना दिया। दूसरी महिला से पति के अवैध संबंधों ने एक महिला को इस मानसिक स्थिति में खड़ा दिया कि उसने अपने एकमात्र तीन साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को फांसी के फंदे

By anand rajEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2015 07:43 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2015 01:06 PM (IST)
बेवफाई से तंग पत्नी ने किया एकलौते बेटे का कत्ल, खुद भी लगाई फांसी

हावड़ा (जागरण संवाददाता)। पति की बेवफाई ने एक मां को हत्यारी बना दिया। दूसरी महिला से पति के अवैध संबंधों ने एक महिला को इस मानसिक स्थिति में खड़ा दिया कि उसने अपने एकमात्र तीन साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को फांसी के फंदे पर लटका लिया।

loksabha election banner

पुलिस ने इस मामले में मृतका रेखा पोड़ेल (23) के ससुर गोपाल पोड़ेल तथा सास पुतुल पोड़ेल को गिरफ्तार किया है, जबकि पति शुभ पोड़ेल फरार है। घटना हावड़ा के आमता थानान्तर्गत मूलकी चौक इलाके की है।

ये भी पढ़ेंः लखनऊ में पानी भरने के विवाद में अधेड़ की हत्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार शादी के कुछ साल बाद ही रेखा पोड़ेल(23) को अपने पति शुभ पोड़ेल (25) के किसी महिला से अवैध संबंधों का पता चला। आरोप है कि इस मुद्दे पर अक्सर घर में विवाद होता था। रेखा के मायके वालों ने भी इन आरोपों की पुष्टि की है। पुलिस को दिए अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि रेखा अपने पति के अवैध संबंध के कारण अक्सर तनाव में रहती थी। उनका आरोप है कि इस मुद्दे पर घर में विरोध करने पर रेखा को बुरी तरह से मारा-पीटा और प्रताड़ित किया जाता था। इधर कुछ महीनों से पारिवारिक कलह चरम पर पहुंच गया था। इसी वजह से रेखा ऐसा कदम उठाने पर मजबूर हुई।

शनिवार को एक बार फिर इस मुद्दे पर परिवार में कलह हुआ। इसके बाद देर रात रेखा ने यह आत्मघाती कदम उठाया। उसने पहले अपने तीन वर्षीय बेटे प्रिंस पोड़ेल की गला दबा कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने फांसी लगा कर खुद खुदकुशी कर ली।

घटना में रेखा के मायके वालों ने उसके पति और ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस आधार पर पुलिस ने मृतका के सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की उलबेड़िया अदालत में पेशी हुई।

ये भी पढ़ेंः हैवानियत की हद - सिवान में पिता ने दुधमुंही विकलांग बेटी को मार डाला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.