Move to Jagran APP

इसरो केंद्र में प्रवेश की कोशिश में एक गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों ने यहां बताया कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति इसरो के अत्यंत सुरक्षा वाले केंद्र में घुसने की फिराक में था।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Mon, 28 Nov 2016 06:48 AM (IST)Updated: Mon, 28 Nov 2016 06:59 AM (IST)
इसरो केंद्र में प्रवेश की कोशिश में एक गिरफ्तार

तिरुनेलवेली (तमिलनाडु), प्रेट्र : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के महेंद्रगिरि स्थित प्रोपल्सन कॉम्पलेक्स में रविवार को बिना इजाजत प्रवेश की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को तमिलनाडु पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसरो के इस केंद्र में अंतरिक्ष अभियान से पहले सेटेलाइट के विभिन्न चरणों और सेटेलाइट को अंतरिक्ष में ले जाने वाले रॉकेट में इस्तेमाल होने वाले इंजन से संबंधित परीक्षण किए जाते हैं।

loksabha election banner

पुलिस अधिकारियों ने यहां बताया कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति इसरो के अत्यंत सुरक्षा वाले केंद्र में घुसने की फिराक में था। केंद्र के सतर्क सुरक्षाकर्मियों ने उसे दबोच लिया। इसरो अधिकारियों ने बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। ज्यादा जानकारी देने से इन्कार करते हुए पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।

पढ़ें- जानकर हैरान हो जाएंगे आप, तारे भी धड़कते हैं दिल की तरह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.