Move to Jagran APP

दिल्ली के गीता कॉलोनी एक शख्स ने महिला की हत्या के बाद खुद को मारी गोली

राजधानी दिल्ली के पूर्वी गीता कॉलोनी में एक शख्स ने महिला को गोलियों से भून डाला और उसके बाद खुद को भी उसने गोली मार ली।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Sat, 30 Apr 2016 10:56 PM (IST)Updated: Sat, 30 Apr 2016 11:28 PM (IST)
दिल्ली के गीता कॉलोनी एक शख्स ने महिला की हत्या के बाद खुद को मारी गोली

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के पूर्वी गीता कॉलोनी से एक बेहद खौफनाक वारदात की खबर आ रही है। यहां पर महिला को एक शख्स ने गोलियों से भूनकर उसकी हत्या कर दी और उसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। ये दिल को दहला देनेवाला पूरा वाकया न्यू लाहौरी कॉलोनी की है।

loksabha election banner

पुलिस की जांच में फिलहाल पता चला है कि महिला का नाम नेहा था और उसकी हफ्ताभर पहले ही शादी हुई थी। नेहा एक बुटिक चलाती थी।

पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर इस वारदात के पीछे की वजह क्या है। ऐसा क्या कारण रहा जिसके चलते उस शख्स ने ये कदम उठाया है।

ये भी पढ़ें- विधायक की हत्या के 33 साल बाद 12 को उम्रकैद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.