थरूर ने छेड़ी नई बहस, बोले- देश में मुसलमानों से ज्यादा सुरक्षित हैं गाय
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने असहिष्णुता के मुद्दे पर मंगलवार को लोकसभा में एक नई बहस छेड़ दी है। थरूर ने अपने कुछ बांग्लादेशी दोस्तों के हवाले से कहा कि उन्हें लगता है कि भारत में मुसलमान से ज्यादा गाय सुरक्षित हैं। थरूर ने कहा कि जब देश हेट इन
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने असहिष्णुता के मुद्दे पर मंगलवार को लोकसभा में एक नई बहस छेड़ दी है। थरूर ने अपने कुछ बांग्लादेशी दोस्तों के हवाले से कहा कि उन्हें लगता है कि भारत में मुसलमान से ज्यादा गाय सुरक्षित हैं। थरूर ने कहा कि जब देश हेट इन इंडिया है तो मोदी सरकार मेक इन इंडिया का प्रचार नहीं कर सकती है।
असहिष्णुता के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर निशाना साधते हुए थरूर ने कहा कि मोदी जी प्रधानमंत्री बनने से पहले वो दूसरी तरह के व्यक्ति थे लेकिन अब वो एक चतुर राजीनीतिज्ञ की तरह विभाजनकारी राजनीति की उपेक्षा कर रहे हैं।
थरूर ने ये भी कहा कि सरकार विदेशों में मेक इन इंडिया का प्रचार नहीं कर सकती जबकि देश में हेट इन इंडिया बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के साथ गांधीवादी विचारधारा और अनेकता में एकता के सिद्धांत और सहिष्णुतावादी जैसे विचारों को तब तक नहीं रख सकता जब तक भारत में सांप्रदायिक घृणा, अल्पसंख्यकों में असुरक्षा जैसे भाव मौजूद हैं।
अपने एक बांग्लादेशी मित्र का जिक्र करते हुए थरूर ने कहा कि उनके एक मित्र ने कहा कि भारत में मुसलमानों से ज्यादा गाय सुरक्षित हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री उस वक्त भी चुप थे जब उनकी पार्टी के नेता देश में राजनीतिक ध्रुवीकरण को बढ़ाने के लिए बयानबाजी कर रहे थे। थरूर ने अंत में कहा कि इस तरह की बयानबाजी भारत की विचारधारा को बर्बाद कर रही हैं।
पढ़ें- लोकसभा में बोले गृहमंत्री, असहिष्णुता के सबसे बड़े शिकार पीएम मोदी