सोशल मीडिया पर रेप पीड़िता की पहचान बताने वाली दो महिलाओं पर केस दर्ज
दिल्ली से सटे गुड़गांव की एक घटना में ये कहावत पूरी तरह से चरितार्थ होती नजर आ रही है। यहां दो महिलाओं ने एक रेप पीड़िता की पहचान सार्वजनिक करने करने की कोशिश की है। दोनों के खिलाफ पीड़िता महिला ने मामला दर्ज कराया है।
नई दिल्ली। कहते हैं महिला ही सबसे बड़ी दुश्मन महिला ही होती है। दिल्ली से सटे गुड़गांव की एक घटना में ये कहावत पूरी तरह से चरितार्थ होती नजर आ रही है। यहां दो महिलाओं ने एक रेप पीड़िता की पहचान सार्वजनिक करने करने की कोशिश की है। दोनों के खिलाफ पीड़िता महिला ने मामला दर्ज कराया है।
घटना गुड़गांव के पॉश इलाका कहे जाने वाले डीएलएफ-२ की है। यहां कुछ दिन पहले ही एक युवती रेप का शिकार हुई थी। जब उसने इसकी शिकायत पुलिस से की तो दो महिलाओं ने उसे बदनाम करना शुरू कर दिया। पीड़ित युवती ने इसकी भी शिकायत पुलिस से की है।
पीड़िता के मुताबिक, जब उसने रेप की शिकायत पुलिस की तो मुंबई की रहने वाली दो महिलाओं ने उसकी पहचान सार्वजनिक करनी चाही। पीड़िता ने बताया कि दोनों महिलाओं ने सोशल नेटवर्किंग के सहारे उसकी उसके रेप की चर्चा की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उसकी पहचान सार्वजनिक की।
बताया जाता है कि पीड़िता गुड़गांव में ही रहती है और बैंगलोर की एक आईटी कंपनी के लिए काम करती है। फिलहाल गुड़गांव पुलिस ने पीड़िता के बयान पर दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।