Move to Jagran APP

इस बार पश्चिम से हो सकता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के नया प्रदेश अध्यक्ष इस बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हो सकता है। दौड़ में पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय सचिव संतोष गंगवार सबसे आगे बताये जा रहे हैं। उन्हें शनिवार की शाम दिल्ली भी बुलाया गया है। अभी सूर्य प्रताप शाही का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व ने नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश तेज कर दी है।

By Edited By: Published: Sat, 10 Mar 2012 11:28 PM (IST)Updated: Sat, 10 Mar 2012 11:55 PM (IST)
इस बार पश्चिम से हो सकता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

बरेली [राजीव शर्मा]। भारतीय जनता पार्टी के नया प्रदेश अध्यक्ष इस बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हो सकता है। दौड़ में पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय सचिव संतोष गंगवार सबसे आगे बताये जा रहे हैं। उन्हें शनिवार की शाम दिल्ली भी बुलाया गया है। अभी सूर्य प्रताप शाही का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व ने नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश तेज कर दी है।

loksabha election banner

संतोष गंगवार के के अलावा पश्चिमी उप्र से आंवला के विधायक धर्मपाल सिंह, मेरठ शहर से विधायक डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, आगरा के सांसद रामशंकर कठेरिया का नाम भी तेजी से उछला है। इसके अलावा लखनऊ के मेयर दिनेश शर्मा व बिहार के संगठन मंत्री नागेन्द्र नाथ तिवारी का नाम भी नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चर्चा में है। अंतिम फैसला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के दरबार में होना है।

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली से संकेत इस बार पश्चिम से किसी को अध्यक्ष बनाकर अब लोकसभा के चुनाव पर फोकस करने का है। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए यदि पिछड़ा वर्ग से किसी नाम की तलाश की जाती है तो बरेली के संतोष गंगवार प्रबल दावेदार के रूप में सामने होंगे। इस समय वह भाजपा के राष्ट्रीय सचिव हैं और पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय नेताओं में उनकी गिनती होती है। वह बरेली से छह बार लोकसभा के लिए चुने जा चुके हैं। हालांकि अभी तक सूर्य प्रताप शाही का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है, लेकिन नए अध्यक्ष की तलाश शुरू कर दी गई है।

सूत्रों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष के चयन में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामलाल की भी अहम भूमिका हो सकती है। जब इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव संतोष गंगवार से बात की गई तब उन्होंने कहा कि वह कोऑपरेटिव की एक बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.