रंगदारी मांगने आए दबंगों पर फेंका तेजाब, छह झुलसे
बिहार के गोपालगंज जिले में नगर थाना क्षेत्र में कथित तौर पर रंगदारी मागने आए छह लोगों पर एक व्यक्ति ने गुरुवार को तेजाब फेंक दिया जिससे दो गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्वस्ति सिनेमा के पास हुई इस घटना में छह लोग झुलस गए जिसमें से दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपी विजय सोनार को गिरफ्तार कर लिया है।
गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले में नगर थाना क्षेत्र में कथित तौर पर रंगदारी मागने आए छह लोगों पर एक व्यक्ति ने गुरुवार को तेजाब फेंक दिया जिससे दो गंभीर रूप से झुलस गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्वस्ति सिनेमा के पास हुई इस घटना में छह लोग झुलस गए जिसमें से दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपी विजय सोनार को गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि छह लोग कथित तौर पर सोनार से रंगदारी मांगने आए थे जिसके विरोध में सबक सिखाने के लिए आरोपी ने उनपर तेजाब फेंक दिया। सूत्रों ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसे अनु मिश्रा और अखिलेश दुबे को इलाज के लिए पटना मेडिकल कालेज एवं अस्पताल भेजा गया है। अन्य का स्थानीय सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर