Move to Jagran APP

सिविल सेवाओं के लिए चुने गए 86 और उम्मीदवार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने प्रतीक्षा सूची के 172 उम्मीदवारों में से 86 की सिविल सेवाओं के लिए सिफारिश की है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Thu, 30 Jun 2016 10:34 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2016 10:46 PM (IST)
सिविल सेवाओं के लिए चुने गए 86 और उम्मीदवार

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने प्रतीक्षा सूची के 172 उम्मीदवारों में से 86 की सिविल सेवाओं के लिए सिफारिश की है। यूपीएससी ने पिछले महीने सिविल सर्विसेज परीक्षा 2015 के लिए घोषित परिणाम में इन्हें प्रतीक्षा सूची में रखा था। इस परीक्षा में कुल 1,078 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया था।

loksabha election banner

मेरिट के क्रम के अनुसार इनकी नियुक्ति आइएएस, आइएफएस, आइपीएस और अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए की गई। जबकि 1,164 पद रिक्त थे। अब रिक्त पदों को भरने के लिए यूपीएससी ने 86 उम्मीदवारों की सिफारिश की है। इनमें 69 सामान्य वर्ग और 17 अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं।

यूपीएससी हर साल तीन चरणों- प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार के तहत सिविल सर्विसेज परीक्षा संचालित करता है। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस), भारतीय विदेश सेवा (आइएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) और अन्य सेवाओं के लिए चुना जाता है।

पढ़ेंः रघुराम राजन ने की आरबीआइ गवर्नर का कार्यकाल बढ़ाने की वकालत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.