सूमों चिनाव में गिरी, सात की मौत
जम्मू से किश्तवाड़ होकर हिमाचल प्रदेश जा रही टाटा सूमो शनिवार को ध्रबशाला के पास दरिया चिनाब में जा गिरी। हादसे में सात लोगों की मौत और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला डोडा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे में मारे गए तथा घायल सभी लोग हिमाचल के चंबा जिला के निवा
किश्तवाड़, जासं। जम्मू से किश्तवाड़ होकर हिमाचल प्रदेश जा रही टाटा सूमो शनिवार को ध्रबशाला के पास दरिया चिनाब में जा गिरी। हादसे में सात लोगों की मौत और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला डोडा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे में मारे गए तथा घायल सभी लोग हिमाचल के चंबा जिला के निवासी हैं।
जानकारी के अनुसार, चांबा से 12 लोग सूमो पर कैलाड़ से पाडर गुलाबगढ़ होते हुए जम्मू गए थे। वहां से लौटते समय ध्रबशाला के पास शाम करीब पांच बजे पहाड़ से एक बड़ा पत्थर सूमो पर आ गिरा। इससे गाड़ी सीधे चिनाब दरिया में जा गिरी। घटना का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने आठ राष्ट्रीय राइफल के जवानों और पुलिस के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। छह लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, अन्य छह घायलों को ठाठरी अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला डोडा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां एक और घायल ने दम तोड़ दिया।
पढ़ें : ऑटो व मैजिक की टक्कर से आंध्र प्रदेश के तेरह श्रद्घालु घायल