Move to Jagran APP

61 भारतीय मछुआरे पाकिस्तान में गिरफ्तार

कराची। पाकिस्तान ने जलीय सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में 61 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही 11 नावों को जब्त कर लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार सभी मछुआरों को कराची के डॉक्स पुलिस थाने भेज दिया गया है। इन मछुआरों

By Kamal VermaEdited By: Published: Fri, 21 Nov 2014 03:35 PM (IST)Updated: Fri, 21 Nov 2014 05:02 PM (IST)
61 भारतीय मछुआरे पाकिस्तान में गिरफ्तार

कराची। पाकिस्तान ने जलीय सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में 61 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही 11 नावों को जब्त कर लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार सभी मछुआरों को कराची के डॉक्स पुलिस थाने भेज दिया गया है। इन मछुआरों के खिलाफ विदेशी अधिनियम और मत्स्य पालन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

दोनों देशों की ओर से अक्सर गलती से सीमा पार कर जाने वाले मछुआरों को गिरफ्तार करने की खबरें आती रहती हैं। गलती से सीमा पार करने वाले इन मछुआरों को कई बार सालों जेल की सलाखों के पीछे काटने पड़ जाते हैं। मई में जब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने भारत आए थे, उस समय पाकिस्तान ने 150 से ज्यादा भारतीय मछुआरों को रिहा किया था। अब भी दर्जनों भारतीय मछुआरे पाकिस्तान की जेलों में बंद हैं।

पढ़ें: श्रीलंका की नौसेना ने फिर पकड़े 47 भारतीय मछुआरे

तमिलनाडु के 37 मछुआरे किए जाएंगे रिहा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.