जिस्मफरोशी और जुए में लिप्त 600 गिरफ्तार
देह व्यापार, जुए और गैरकानूनी ड्रग के खिलाफ अभियान के दौरान पुलिस ने 68 संगठित गिरोहों और छह सौ लोगों को गिरफ्तार किया है।
बीजिंग। देह व्यापार, जुए और गैरकानूनी ड्रग के खिलाफ अभियान के दौरान चीन की पुलिस ने 68 संगठित गिरोहों और छह सौ लोगों को गिरफ्तार किया है।
बीजिंग शहर के पुलिस ब्यूरो ने बताया कि पिछले एक महीने के दौरान की गई छापेमारी के दौरान इन लोगों की गिरफ्तारियां हुईं हैं। ये छापे शहर भर के प्राइवेट क्लबों, डिस्कोथेक और बाथ हाउस सहित मनोरंजन स्थलों पर मारे गए थे।
सरकारी समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जुए और देहव्यापार में लिप्त होने के कारण तीन क्लबों और तीन कराओके पार्लरों को सील कर दिया गया है। मालूम हो पिछले वर्ष देहव्यापार के आरोप कई हस्तियों की गिरफ्तारियां हुईं थीं।
ड्रग्स लेने के आरोप में ताइवानी कलाकार चेन-तुंग के साथ जैकी चेन के बेटे जेसी चेन की भी गिरफ्तारी हुई थी। चीन ने देश भर के प्रमुख प्रांतों में जुए और देहव्यापार में लिप्त लोगों के खिलाफ वृहद स्तर पर अभियान चला रखा है।