भारत-बांग्लादेश सीमा पर बनेंगी 558 नई चौकियां
1200 भारतीय सीमा चौकियां असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम में बनी हुई हैं। इन्हीं प्रदेशों में नई 508 चौकियां बनाई जाएंगी।
अगरतला, प्रेट्र। भारत और बांग्लादेश आतंकियों, तस्करी और घुसपैठ रोकने के लिए सीमा चौकियों की संख्या बढ़ाएंगे। फिलहाल भारत ने सीमा पर 1200 चौकियां बनाई हुई हैं, वह 508 चौकियां और बनाएगा। जबकि बांग्लादेश की ओर अभी 35 चौकियां बनी हुई हैं और वह 50 नई चौकियां बनाएगा। यह निर्णय दोनों देशों के अधिकारियों की तीन दिन चली बैठक में लिया गया।
भारत की ओर से इस बैठक में बीएसएफ के महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी ने हिस्सा लिया जबकि बांग्लादेश की ओर से बॉर्डर गार्ड के कमांडर शामिल हुए। बांग्लादेश के ब्रिगेडियर जनरल मुहम्मद हबीबुल करीम ने बताया कि उनका देश नई बनने वाली 50 चौकियों में 35 त्रिपुरा और मिजोरम सीमा पर स्थापित करेगा। इनमें से छह भारतीय सड़कों के इस्तेमाल से बनाई जाएंगी, जिसके लिए भारत सरकार ने अनुमति दे दी है।
भारतीय दल का नेतृत्व कर रहे बीएसएफ के महानिरीक्षक पीके दुबे ने बताया कि 1200 भारतीय सीमा चौकियां असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम में बनी हुई हैं। इन्हीं प्रदेशों में नई 508 चौकियां बनाई जाएंगी। दोनों देशों के बेहतर तालमेल से सीमा पर होने वाले अपराधों को रोका जा सकेगा। कुछ मुश्किल इलाकों में अवांछित लोगों की रोकथाम के लिए कंटीले तारों की बाड़ लगाई जाएगी।
राहुल गांधी आपराधिक मानहानि मामले में पुलिस को जांच का अधिकार नहीं: सुप्रीम कोर्ट
राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाए सवाल