संपत्ति विवाद में पुत्र ने की पिता की हत्या
संपत्ति बटवारे के विवाद को लेकर एक बेटे ने अपने ही पिता की पिटाई कर दी, जिसके उसकी मौत हो गई। इस बात की जानकारी गंगाघाट पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने दी। दरअसल 50 वर्षीय रामदेव चौकीदारी का काम करता था। रामदेव अपनी दूसरी पत्नी व तीन बच्चों के साथ प्रेमनगर इलाके में रहता था। उसी घर में उसकी पहली पत्नी का बेटा सुभाष अपन
उन्नाव। संपत्ति बटवारे के विवाद को लेकर एक बेटे ने अपने ही पिता की पिटाई कर दी, जिसके उसकी मौत हो गई। इस बात की जानकारी गंगाघाट पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने दी।
दरअसल 50 वर्षीय रामदेव चौकीदारी का काम करता था। रामदेव अपनी दूसरी पत्नी व तीन बच्चों के साथ प्रेमनगर इलाके में रहता था। उसी घर में उसकी पहली पत्नी का बेटा सुभाष अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ एक कमरे में रहता था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पत्नी की दर्ज शिकायत के मुताबिक आरोपी सुभाष अपने पिता पर संपत्ति बंटवारे के लिए हमेशा दबाव दिया करता था। लेकिन मंगलवार को सुभाष ने लोहे की रॉड और प्लास्टिक की पाइप से अपने पिता की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान बीच बचाव में मृतक की पत्नी और बेटी को भी चोटें आईं। पड़ोसियों ने किसी तरह दोनों को पकड़ कर एक-दूसरे से अलग किया।
पुलिस ने बताया कि रामदेव की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी और बेटी का इलाज किया जा रहा है। वारदात के बाद आरोपी सुभाष अपने परिवार के साथ फरार है। फिलहाल पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है।