दरिंदगी: खाना बनाकर नहीं देने पर पत्नी के संवेदनशील अंग में डाला वाइपर
राजधानी के गांधी नगर में एक 48 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट में सिर्फ इस बात पर गुस्सा होकर वाइपर डाल दिया कि वह उसको खाना बनाकर नहीं दे सकी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर हत्या की कोशिश करने का मामला दर्ज किया गया है।
नई दिल्ली। राजधानी के गांधी नगर में एक 48 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट में सिर्फ इस बात पर गुस्सा होकर वाइपर डाल दिया कि वह उसको खाना बनाकर नहीं दे सकी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर हत्या की कोशिश करने का मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी एक प्राइवेट कंपनी में इलेक्ट्रिशन की जॉब करता है। बुधवार रात जब इलेक्ट्रिशन ऑफिस से घर लौटा तो उसने अपनी पत्नी से खाना मांगा। जबाब में पत्नी ने कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है इसलिए खाना नहीं बना। इतना सुनते ही पति भड़क गया। पहले उसने अपनी पत्नी को काफी देर तक बड़ी बेरहमी से छड़ी से मारा फिर उसके प्राइवेट पार्ट में वाइपर डाल दिया।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक घटना के समय इलेक्ट्रिशन शराब में धुत था। इस घटना की सूचना भी महिला ने पुलिस को कॉल करके खुद ही दी थी। जिस वक्त पुलिस महिला के घर पहुंची अधिक खून निकलने की वजह से वह बेहोश हो चुकी थी। घायल महिला को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। डाक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
पुलिस के मुताबिक महिला ने शिकायत में कहा है कि उसका पति उसका लगभग रोजाना ही यौन और शारीरिक शोषण करता था। उसके तीन बच्चे हैं, लेकिन घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। उसने आरोप लगाया है कि उसका पति पहले भी उसको कई बार प्रेस से जला चुका है।