Move to Jagran APP

माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप में फंसे 40 भारतीय

भूकंप के बाद माउंट एवरेस्ट में आए हिमस्खलन ने भी भारी तबाही मचाई है। यहां अब भी 40 भारतीय फंसे हुए हैं। भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन (आईएमएफ) के अधिकारियों के अनुसार एवरेस्ट के कैंप एक (19,500 फीट) और कैंप दो (21,000 फीट) में भारतीय पर्वतारोही फंसे हुए हैं लेकिन उनकी जान

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Mon, 27 Apr 2015 04:11 PM (IST)Updated: Mon, 27 Apr 2015 05:49 PM (IST)
माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप में फंसे 40 भारतीय

नई दिल्ली। भूकंप के बाद माउंट एवरेस्ट में आए हिमस्खलन ने भी भारी तबाही मचाई है। यहां अब भी 40 भारतीय फंसे हुए हैं। भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन (आईएमएफ) के अधिकारियों के अनुसार एवरेस्ट के कैंप एक (19,500 फीट) और कैंप दो (21,000 फीट) में भारतीय पर्वतारोही फंसे हुए हैं लेकिन उनकी जान को कोई जोखिम नहीं है। राहत दल हवाई मार्ग से कैंप में फंसे पर्वातारोहियों को वापस लाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

loksabha election banner

अधिकारियों के अनुसार एवरेस्ट के कैंप एक और दो के अलावा किसी और कैंप पर कोई भी भारतीय नहीं है। बताते चलें कि शनिवार के हिस्खलन से कुछ कैंप बर्फ में दफन हो गए थे। बेस कैंप में हिमस्खलन से 30 टेंट दब गए थे। गूगल कंपनी के एक्जीक्यूटिव कैलिफोर्निया निवासी डैन फ्रेडिनबर्ग की हिमस्खलन से मौत हो गई थी।

बचाव कार्य जारी

एवरेस्ट पर फंसे पर्वतारोहियों को निकालने का काम जारी है। रविवार को ताजा हिमस्खलन से पहले घायल पर्वतारोहियों को लेकर पहला विमान काठमांडू पहुंचा। नेपाल पर्यटन मंत्रालय ने बताया था कि करीब एक हजार पर्वतारोही जिनमें 400 विदेशी हैं, बेस कैंप या चोटी के पास फंसे हैं। 22 घायलों को हेलीकॉप्टर से निकालकर पास के गांव में पहुंचाया गया था।

इस काम में भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर भी जुटे हैं। भारतीय सेना के पर्वतारोही दल के सदस्य सुरक्षित हैं और बचाव अभियान में मदद कर रहे हैं।

पढ़ेंः भूकंप से थर्राए नेपाल में तबाही के तीन दिन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.