तीन साल के बच्चे ने मां-बाप को गोली मारी
अमेरिका में तीन साल के एक बच्चे ने अपने पिता व मां को गोली मारकर घायल कर दिया। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। घटना एक दिन पहले शनिवार को न्यू मैक्सिको प्रांत की है।
वाशिंगटन। अमेरिका में तीन साल के एक बच्चे ने अपने पिता व मां को गोली मारकर घायल कर दिया। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। घटना एक दिन पहले शनिवार को न्यू मैक्सिको प्रांत की है।
अल्बुक्वर्क पुलिस के मुताबिक, महिला ने घटना से एक दिन पहले ही पिस्टल खरीदी थी। तीन साल का यह बच्चा मां के पर्स में आइपैड खोज रहा था, तभी 9एमएम पिस्टल उसके हाथ लग गई। इसके बाद उसने अपनी गर्भवती मां व पिता के ऊपर गोली चला दी।
अनजाने में चली गोली पिता के पीठ के निचले हिस्से व मां के कंधे में लगी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। लापरवाही बरतने के मामले में पुलिस उनके खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
पुलिस अधिकारी साइमन ड्रोबिक ने बताया कि बच्चे पर किसी तरह का मामला दर्ज नहीं किया जाएगा। फिलहाल, उसे 48 घंटे की निगरानी में रखा गया है।