Move to Jagran APP

बाबा बर्फानी के दर्शन को श्रद्धालुओं का 33वां जत्था रवाना

तीर्थयात्रियों का 33वां जत्था दक्षिण कश्मीर के हिमालय पर स्थित अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार सुबह रवाना हो गया। इस जत्थे में 357 श्रद्धालु शामिल हैं।

By Edited By: Published: Tue, 29 Jul 2014 12:47 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jul 2014 01:43 PM (IST)
बाबा बर्फानी के दर्शन को श्रद्धालुओं का 33वां जत्था रवाना

जम्मू। तीर्थयात्रियों का 33वां जत्था दक्षिण कश्मीर के हिमालय पर स्थित अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार सुबह रवाना हो गया। इस जत्थे में 357 श्रद्धालु शामिल हैं।

loksabha election banner

जम्मू के भगवती नगर कैंप से 357 तीर्थयात्रियों का 33वां जत्था 10 गाड़ियों में सुबह 4.30 बजे अमरनाथ के लिए रवाना हुआ। इनमें से 228 पुरुष, 27 महिलाएं और दो बच्चें हैं। पुलिस ने बताया कि, जत्था जम्मू-श्रीनगर के राष्ट्रीय राजमार्ग के कुद को पार कर चुका है और शाम तक बालटाल और पहलगांव बेस कैंप पर पहुंच जाएगा।

गौरतलब है कि आज के जत्थे के साथ ही जम्मू आधार शिविर से अमरनाथ के लिए रवाना तीर्थयात्रियों की संख्या अब तक 52,072 तक पहुंच चुकी है।

पढ़ें : अमरनाथ से जुड़ी खबरें

पढ़ें : 32वां जत्था अमरनाथ के लिए रवाना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.