दूसरे जानवर से भिड़ंत में दो साल के तेंदुए की मौत
कोयंबटूर जिले के पहाड़ी वलपराई इलाके में दो साल के एक तेंदुए की दूसरे जानवर के साथ हुई संदिग्ध लड़ाई में गंभीर रूप से घायल होने के कारण मौत हो गई।
कोयंबटूर। कोयंबटूर जिले के पहाड़ी वलपराई इलाके में दो साल के एक तेंदुए की दूसरे जानवर के साथ हुई संदिग्ध लड़ाई में गंभीर रूप से घायल होने के कारण मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार तेंदुआ कामराजनगर में एक घर के सामने घायलावस्था में पाया गया। उसके पैर और पेट से खून निकल रहा था। वन अधिकारियों ने तत्काल उसका इलाज करने की कोशिश की लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका। तेंदुए की मौत की वजह दूसरे जानवर से हुए खूनी संघर्ष को बताया जा रहा है।
वलपराई शहर में कल एक बकरे के क्षत-विक्षत शव के आसपास बड़े जानवर के पदचिन्ह पाए जाने के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। माना जा रहा है कि किसी संदिग्ध जंगली जानवर के हमले में तेंदुए और बकरे की मौत हुई है।