Move to Jagran APP

फेलिन की बाढ़ में फंसे ढाई लाख लोग

भुवनेश्वर। चक्रवाती तूफान फेलिन के असर से हुई बारिश ने ओडिशा के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा कर दी है। प्रदेश के बालासोर में करीब ढाई लाख लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं। ओडिशा सरकार ने राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) के साथ सशस्त्र बलों को भी राहत एवं बचाव कार्य के लिए लगाया है। इस दौरान प्रदेश भर म

By Edited By: Published: Tue, 15 Oct 2013 05:56 AM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2013 05:59 AM (IST)
फेलिन की बाढ़ में फंसे ढाई लाख लोग

भुवनेश्वर। चक्रवाती तूफान फेलिन के असर से हुई बारिश ने ओडिशा के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा कर दी है। प्रदेश के बालासोर में करीब ढाई लाख लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं। ओडिशा सरकार ने राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) के साथ सशस्त्र बलों को भी राहत एवं बचाव कार्य के लिए लगाया है। इस दौरान प्रदेश भर में फेलिन से मरने वालों की संख्या 25 पहुंच गई है। इसमें 21 की मौत चक्रवात के चलते हुई, जबकि चार बाढ़ की भेंट चढ़ गए। मयूरभंज व बालासोर जिले में बाढ़ का सबसे ज्यादा असर हुआ है।

loksabha election banner

पढ़ें: ओडिशा के बाद अब झारखंड में अलर्ट, जमशेदपुर में घुसा पानी

राज्य राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री एसएन पत्रो ने बताया कि 'प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों में सेना, नेवी, एयरफोर्स व एनडीआरएफ के जवान राहत एवं बचाव कार्यो में लगे हुए हैं। हम जल्द ही बालासोर जिले में हवाई मार्ग से खाने की पैकेट गिराना शुरू कर रहे हैं। इस स्थिति को सरकार गंभीरता से ले रही है।' ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त पीके महापात्रा ने बताया कि बालासोर जिले में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक है। बुद्धबलंग नदी से आया बाढ़ का पानी जिले के रेमुना, बालासोर सदर, जलेश्वर व भोगराई ब्लॉक के 39 पंचायतों में खतरनाक रूप ले चुका है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान 8.13 मीटर से बढ़कर 9.24 मीटर हो गया है। इसके अलवा सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर भी 10.36 मीटर के खतरे के निशान से बढ़कर 11.7 मीटर हो गया है। जिससे बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई है। इस दौरान राहत एवं बचाव कार्यो पर नियंत्रण के लिए केंद्रीय संभाग से राजस्व संभागीय आयुक्त अरबिंद पढ़ी भी बालासोर पहुंच गए हैं। आपदा प्रबंधन मंत्री एसएन पत्रो ने बताया कि बालासोर के चार ब्लॉकों के अलावा पास के मयूरभंज जिले के भी 10 ब्लॉक बाढ़ के पानी से प्रभावित हैं। बैतरणी नदी में आए बाढ़ के पानी से जाजपुर जिले के कोरई, जाजपुर व दशरथपुर ब्लॉक प्रभावित हुए हैं। पत्रो ने बताया कि फिलहाल बैतरणी नदी का पानी कम हो रहा है, जिससे जाजपुर जिले में बाढ़ से कुछ राहत मिली है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिले भी बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

एक वरिष्ठ नेवी अधिकारी के अनुसार, 'हम राज्य सरकार के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संयुक्त ऑपरेशन चला रहे हैं। जिसमें करीब साढ़े चार सौ जवानों को नावों के साथ तैनात किया गया है।'

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.