अरुणाचल प्रदेश: IMC के 23 कांग्रेस पार्षद भाजपा में शामिल
राजनीति का परिदृश्ये हर ओर बदल रहा है और इस क्रम में अब अरुणाचल प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी मजबूत हो रही है।
इटानगर (एएनआई)। अरुणाचल प्रदेश में गुरुवार को मुख्यमंत्री पेमा खांडू की उपस्थिति में इटानगर नगर परिषद (IMC) के 23 कांग्रेस पार्षद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।
Arunachal Pradesh: 23 Congress councillors of Itanagar Municipal Council (IMC) joined BJP in presence of CM Pema Khandu in Itanagar. pic.twitter.com/Vn2XIBIHb0
— ANI (@ANI_news) April 27, 2017
इस मौके पर राज्य के भाजपा अध्यक्ष तापिर गाव ने पार्टी में शामिल नए पार्षदों का स्वागत किया। उन्होंने कहा, अब से आप भाजपा सदस्य हैं और हम एक टीम की तरह केवल इटानगर ही नहीं पूरे राज्य के विकास के लिए काम करेंगे।
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और भाजपा राज्य अध्यक्ष तापिर गाव की मौजूदगी में इटानगर नगर परिषद के कुल 25 पार्षदों में से 23 भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। बता दें कि इटानगर नगर परिषद में 30 पार्षद है जिसमें से 26 कांग्रेस के थे। एक सदस्य के निष्कासन के बाद यह आकड़ा 25 हो गया था। अब 23 पार्षदों के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस के मात्र 2 पार्षद ही बचे।
भाजपा में शामिल होने के उनके निर्णय की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली यह पार्टी बिल्कुल अलग है। यहां सबसे पहले राष्ट्र है उसके बाद कोई और मुद्दा। वहीं पार्षदों ने भी खांडू की नेतृत्व में भाजपा सरकार पर विश्वास जताया।
भाजपा में शामिल होने के उनके निर्णय की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली यह पार्टी बिल्कुल अलग है। यहां सबसे पहले राष्ट्र है उसके बाद कोई और मुद्दा।