Move to Jagran APP

मुंबई के पास समंदर में डूब रहे जहाज से तेल रिसाव का खतरा

दक्षिण मुंबई के पास अरब सागर में डूबते एमवी प्रियंका नामक जहाज से सभी 20 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। एमवी प्रियंका जहाज बुधवार को रेवदंदा पोर्ट से करीब 3 किलोमीटर दूर पानी में डूब रहा है। यह जहाज रविवार को मुंबई पोर्ट से रवाना हुआ था और इसमें 20 भारतीय नाविक सवार थे इसके साथ ही जहाज में 1

By Edited By: Published: Wed, 16 Jul 2014 02:14 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jul 2014 02:15 PM (IST)
मुंबई के पास समंदर में डूब रहे जहाज से तेल रिसाव का खतरा

मुंबई। दक्षिण मुंबई के पास अरब सागर में डूबते एमवी प्रियंका नामक जहाज से सभी 20 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। एमवी प्रियंका जहाज बुधवार को रेवदंदा पोर्ट से करीब 3 किलोमीटर दूर पानी में डूब रहा है। यह जहाज रविवार को मुंबई पोर्ट से रवाना हुआ था और इसमें 20 भारतीय नाविक सवार थे इसके साथ ही जहाज में 1900 टन लोहे का सामान लदा हुआ है।

loksabha election banner

सोमवार सुबह को रेवदंदा पोर्ट से पास तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण उठती लहरों के बीच जहाज के लंगर को तोड़ दिया। इस बात की जानकारी मिलते ही कोस्टगार्ड को हुई इन्हें सुरक्षित निकालने के लिए चेतक हेलीकॉप्टर को मुंबई से रवाना कर दिया। जिसके बाद सभी नाविकों को वहां से सुरक्षित निकालने में सफलता हासिल हुई।

अधिकारिक सूत्रों की मानें तो जहाज पर निगरानी रखी जा रही है और उचित कदम उठाए जा रहे हैं। इस बीच जहाज से तेल रिसाव का खतरा बन गया है।

पढ़ें : नौसैनिक युद्धपोत में गैस जमा होने से धमाका

पढ़ें : समुद्र में पलटा दक्षिण कोरियाई जहाज, छह मरे व 290 लापता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.