मुंबई के सांताक्रूज में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो की मौत
मुंबई के सांताक्रूज में बिल्डर के साइट संभालने वाले 3 लोगों पर ताबड़तोड़ हमला किया जिसमे 2 लोगों की मौत हो गयी।
मुंबई(एएनअाई)। मुंबई के सांताक्रूज इलाके में एक जाने माने बिल्डर की साइट पर हमलावरों ने हमला किया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। ये हमलावर 5 से 6 की संख्या में थे जो देर शाम एक क्वालिस में सवार होकर आए थे। ये हमलावर पहले जबरन साइट के भीतर घुसे और फिर वहां पर मौजूद लोगों पर चॉपर से हमला कर दिया।
घटना शाम करीब साढे बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हमलावर हथियारों से लैश थे और बिल्डर के साइट संभालने वाले 3 लोगों पर ताबड़तोड़ हमला किया जिसमे 2 लोगों की मौत हो गयी जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। हमलावर कौन थे इसका अबतक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच मामले की तफ्तीश कर रही है।
पढ़ेंः भूमाता ब्रिगेड की तृप्ति देसाई ने रेप के अारोपी को चप्पल से पीटा