रांची में बस ने छात्र को कुचला, आक्रोशित भीड़ ने दो बसों को जलाया
झारखंड की राजधानी रांची में एक बच्चे की मौत के बाद उग्र भीड़ ने दो बसों को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों आक्रोशित हो गए और छात्र के शव को सड़क पर रखकर हंगामा करने लगे।
By Jagran News NetworkEdited By: Published: Wed, 21 Jan 2015 12:09 PM (IST)Updated: Wed, 21 Jan 2015 12:27 PM (IST)
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में एक बच्चे की मौत के बाद उग्र भीड़ ने दो बसों को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों आक्रोशित हो गए और छात्र के शव को सड़क पर रखकर हंगामा करने लगे।
जिसके बाद पुलिस ने लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया। घटना के बाद शहर में तनाव का माहौल है, शहर की स्थिति को देखते हुए इलाके में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है। इसके साथ ही बवाल के बाद से यातायात पर भी प्रभाव पड़ा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें