Move to Jagran APP

दिल्ली में युवकों का तालिबानी 'इंसाफ', किशोर को नंगा करके पीटा

युवकों की पिटाई से सहमे किशोर की घर जाने की हिम्मत नहीं हुई और वह दो दिनों तक इधर उधर भटकता रहा।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 27 May 2016 09:34 AM (IST)Updated: Sat, 28 May 2016 09:10 AM (IST)
दिल्ली में युवकों का तालिबानी 'इंसाफ', किशोर को नंगा करके पीटा

नई दिल्ली (जेएनएन)। दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के इंद्रपुरी में सिरफिरे लड़कों इंसानियत को शर्मसार करते 16 साल के लड़के को पहले तो नंगा किया फिर उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स (कुकर्म) किया। घटना बीते सोमवार की है। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के DCP सुरेंद्र कुमार के अनुसार इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

loksabha election banner

कथित रूप से घटना का एक विडियो भी सामने आया है। इस विडियो में एक लड़के के हाथ पैर बांधकर उसकी पिटाई की जा रही है।

16 साल के लड़के का कसूर यह था कि उसने सिरफिरे लड़कों में से एक की स्कूटी चला ली थी। बताया जा रहा है कि स्कूटी पार्क के बाहर खड़ी थी। किशोर ने उसे थोड़ी देर तक चलाया था। नशे में धुत लड़कों के समूह को जब इसका पता चला तो उन्होंने किशोर के साथ अभद्रता की।

वीडियो के मुताबिक, लड़कों ने बियर की बोतल से लड़के का यौन उत्पीड़न और उसका चिल्लाना भी विडियो में पाया गया है। पुलिस का कहना है कि इस विडियो की जांच होनी अभी बाकी है।

पीड़ित के रिश्तेदारों ने भी नशे में धुत लड़कों पर पीड़ित के गुप्तांगों पर शराब और मिर्च पाउडर रखने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उसे बिना कपड़ों के गली में घुमाया गया औेर इसके बाद उसने स्यूसाइड करने की कोशिश की। हालांकि एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने इन आरोपों को गलत बताया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किशोर सोमवार शाम एक पार्क के पास से गुजर रहा था। उसे पार्क के बाहर एक स्कूटी नजर आई तो वह उसपर बैठ गया और चलाने लगा।

कुछ ही देर बाद पार्क से कुछ युवक बाहर निकले और किशोर को पार्क में ले गए और उसे पीटने लगे। इतना ही नहीं बदमाशों ने इस घटना की वीडियो रिकार्डिग भी की।

इस घटना से सहमे किशोर को घर जाने की हिम्मत नहीं हुई और वह दो दिनों तक इधर उधर भटकता रहा। बाद में जब वह अपने घर पहुंचा तब उसने सारी बात अपने परिजनों को बताई जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.