महाराष्ट्र में दिखा महिलाओं का दम, 16 सीट पर किया कब्जा
महाराष्ट्र में इस विधानसभा चुनाव से पहले जितने भी चुनाव हुए उनमें महिलाओं की औसत भूमिका देखी गई थी। लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी दलों की ओर से कई महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरी थीं।
मुंबई। महाराष्ट्र में इस विधानसभा चुनाव से पहले जितने भी चुनाव हुए उनमें महिलाओं की औसत भूमिका देखी गई थी। लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी दलों की ओर से कई महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरी थीं। गौर करने वाली बात यह कि इन महिला उम्मीदवारों में से 16 महिलाओं ने चुनाव में जीत दर्ज की। महिलाओं की इस जीत में एक और विशेष बात यह है कि भाजपा की ओर से 10 महिला उम्मीदवारों ने जीत का ताज पहना है। वहीं, कांग्रेस की पांच महिला उम्मीदवार और एनसीपी की एक महिला उम्मीदवार ने भी जीत दर्ज की है। शिवसेना और मनसे की बात करें तो इन दोनों दलों की कोई भी महिला उम्मीदवार चुनाव में जीत का स्वाद नहीं चख सकी। बताते चलें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से 21, कांग्रेस की ओर से 27, एनसीपी की ओर से 16 और शिवसेना की ओर से 10 महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में थी।
चुनावी मैदान में कदम रखते ही दी दिग्गजों को मात
महाराष्ट्र में इस बार हुए विधानसभा चुनाव से अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाली दो महिला उम्मीदवार ऐसी भी हैं जिन्होंने दिग्गज और कदावर नेताओं को धूल चटाई है। हम बात कर रहे हैं मंदा महात्रे और विद्या ठाकुर की। चुनाव के नतीजे आने के बाद अब इन्हें जियांट किलर भी कहा जा रहा है। मंदा महात्रे नवी मुंबई सीट से एनसीपी के कदावर नेता गणेश नाइक के खिलाफ खड़ी हुई थीं। वहीं विद्या ठाकुर ने गोरेगांव सीट से सेना के वरिष्ठ और नामी नेता सुभाष देसाई के खिलाफ ताल ठोकी थी। हैरान करने वाली बात यह जब नतीजे आए तो दोनों ही नेता गणेश नाइक और सुभाष देसाई के होश फाख्ता हो गए। चुनाव का नतीजा पहले से लगाई जा रही कयास से बिल्कुल परे था। राजनीति की एबीसी न जानने वाली इन दोनों महिला उम्मीदवारों ने मतों के बड़े अंतर से दोनों नेताओं को परास्त कर दिया।
महाराष्ट्र की इन 16 महिलाओं के सिर सजा जीत का ताज
-पंकजा मुंडे (बीजेपी)
-माधुरी मिसल (बीजेपी)
-मंदा महात्रे (बीजेपी)
-विद्या ठाकुर (बीजेपी)
-मेधा कुलकर्णी (बीजेपी)
-भारती लावहेकर (बीजेपी)
-मनीषा चौधरी (बीजेपी)
-स्नेहलता कोल्हे (बीजेपी)
-मोनिका रजाले (बीजेपी)
-संगीता थोंबरे ( बीजेपी)
-अमीता चौहान (कांग्रेस)
-वर्षा गयकवाड (कांग्रेस)
-यशोमति ठाकुर (कांग्रेस)
-निर्मला गविट (कांग्रेस)
-प्रनीति शिंडे (कांग्रेस)
-ज्योति कलानी (एनसीपी)
विधान सभा चुनाव संबंधित ताजा जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें