Move to Jagran APP

नाइजीरिया में बोको हराम का नरसंहार, 150 को मार डाला

नाइजीरिया में बोको हराम के आतंकियों ने बर्बर्ता का नंगा नाच करते हुए 150 लोगों की निर्मम हत्या कर दी। बताया गया है कि उत्तर पूर्वी नाइजीरिया के तीन गांवों में बोको हराम के आतंकियों ने घरों और मस्जिदों पर हमला कर 150 लोगों की हत्या कर दी।

By Sudhir JhaEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2015 08:44 AM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2015 09:02 AM (IST)
नाइजीरिया में बोको हराम का नरसंहार, 150 को मार डाला

मैदुगुरी। नाइजीरिया में बोको हराम के आतंकियों ने बर्बर्ता का नंगा नाच करते हुए 150 लोगों की निर्मम हत्या कर दी। बताया गया है कि उत्तर पूर्वी नाइजीरिया के तीन गांवों में बोको हराम के आतंकियों ने घरों और मस्जिदों पर हमला कर 150 लोगों की हत्या कर दी।

loksabha election banner

कुछ चश्मदीदों ने बताया कि आतंकियों ने मस्जिदों में नमाज पढ़ते पुरुषों और बच्चों को मार डाला। इतना ही नहीं बोको हराम के आतंकियों ने घरों में खाना पकाती महिलाओं को गोलियों से भून दिया। मई में राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी के सत्ता में आने के बाद इस आतंकी संगठन का यह भीषणतम हमला था।

बोरनो राज्य के तीन गांवों पर दर्जनों आतंकियों ने धावा बोल दिया और लोगों का नरसंहार करने लगे। आतंकियों ने लोगों के घरों में आग लगा दी। शवों की गिनती करने वाले कुकावा गांव के कोलो नाम के एक निवासी ने बताया, बंदूकधारियों ने कम से कम 97 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। कोलो ने कहा कि उन्होंने मेरे सगे चाचा के परिवार को खत्म कर दिया। उन्होंने उनके साथ उनके पांच बच्चों को मार दिया और उनके घर को जला दिया।

पढ़ेंः नाइजीरिया में बोको हराम के आतंकियों ने किया सैकड़ों महिलाओं से दुष्कर्म


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.