Move to Jagran APP

AI के 150 यात्रियों को फ्लाइट के लिए करना पड़ा 8 घंटे का लंबा इंतजार

पुणे-दिल्ली की उड़ान एआई -850 करीब 6.50 मिनट पर अपनी उड़ान भरने वाली थी, लेकिन तकनीकी खराबी के वो 8 घंटे देरी से पहुंची।

By Suchi SinhaEdited By: Published: Fri, 28 Apr 2017 12:48 PM (IST)Updated: Fri, 28 Apr 2017 01:05 PM (IST)
AI के 150 यात्रियों को फ्लाइट के लिए करना पड़ा 8 घंटे का लंबा इंतजार
AI के 150 यात्रियों को फ्लाइट के लिए करना पड़ा 8 घंटे का लंबा इंतजार

नई दिल्ली (जेएनएन)। बुधवार शाम दिल्ली के करीब 150 यात्रियों को पुणे एयरपोर्ट पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दरअसल एयरइंडिया की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के चलते उसने करीब 8 घंटे देरी से उड़ान भरी।

loksabha election banner

पुणे-दिल्ली की फ्लाइट एआई -850 करीब 6.50 मिनट पर अपनी उड़ान भरने वाली थी, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते वह 8 घंटे देरी से पहुंची। इसके बाद यात्रियों को एक दूसरी फ्लाइट में उड़ान भरवाई गई, जो गुरुवार शाम 3.30 बजे के आसपास दिल्ली पहुंची।

दरअसल तकनीकी रूप से खराब हुई इस फ्लाइट में उड़ान भरने वाले ज्यादातर यात्री बुजुर्ग थे। पुणे के रहने वाले जहांगीर अस्पताल के एक डॉक्टर हसीब शेख ने कहा, 'मेरे माता-पिता शिकागो जाने के लिए दिल्ली जा रहे थे। वहां मेरा बड़ा भाई रहता है। मेरे पिता की उम्र 61 साल की है। उन्हें शुगर की बीमारी है। फ्लाइट में देरी के चलते उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा। इस देरी के चलते शिकागो की उनकी फ्लाइट छूट गई, जोकि गुरुवार को दिल्ली से दो बजे उड़ान भरने वाली थी।' 

हसीब के तरह ही बाकी के यात्रियों ने भी एयरइंडिया के इस लापरवाही की आलोचना की। सोशल मीडिया पर भी लोग नागरिक उड्डयन मंत्रालय पर जमकर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। एयर इंडिया के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से पुणे की उड़ान में तकनीकी खराबी आने के कारण देरी हुई, जो सही समय पर पहुंचने वाली थी। तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट यात्रियों को ले जाने में असमर्थ रही लेकिन इसके बाद एयर  इंडिया ने 'राहत फ्लाई' की व्यवस्था की, जो गुरुवार को दिल्ली से दो बजे पुणे पहुंची।' 

यह भी पढ़ें: 10 व 5 रूपये के सिक्कों को ले RBI ने की ये घोषणा, जानिए क्‍या है नई बात 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.