Move to Jagran APP

कानपुर चिड़ियाघर में किशोरी से दुष्कर्म

कानपुर, जासं। चिड़ियाघर में गुरुवार दोपहर जानवरों के खाली बाड़े में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की मां ने जब चिड़ियाघर प्रशासन से इसकी शिकायत की तो उसे परिसर से बाहर भगा दिया गया। पुलिस से शिकायत की गई तो आरोपी फरार हो गया। मुकदमा दर्ज करने के बाद एक संदिग्ध कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। पीड़िता की

By Edited By: Published: Thu, 21 Aug 2014 10:29 PM (IST)Updated: Thu, 21 Aug 2014 10:29 PM (IST)
कानपुर चिड़ियाघर में किशोरी से दुष्कर्म

कानपुर, जासं। चिड़ियाघर में गुरुवार दोपहर जानवरों के खाली बाड़े में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की मां ने जब चिड़ियाघर प्रशासन से इसकी शिकायत की तो उसे परिसर से बाहर भगा दिया गया। पुलिस से शिकायत की गई तो आरोपी फरार हो गया। मुकदमा दर्ज करने के बाद एक संदिग्ध कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है।

loksabha election banner

पीड़िता की मां चिड़ियाघर में मजदूरी करती है। आरोपी रामू भी वहीं मजदूरी करता है। गुरुवार को महिला की बेटी भी चिड़ियाघर गई थी। आरोप है कि रामू ने किशोरी को केला खिलाने के बहाने बंदरों के खाली बाड़े में बुलाया। इसी बीच देवेंद्र नाम के कर्मचारी ने बाहर से बाड़ा बंद कर दिया। बाड़े में आरोपी रामू ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जब बेटी मदद के लिए चीखी तो मां ने उसे किसी तरह बचाया। महिला ने आरोपी को पहले पिटा और फिर चिड़ियाघर प्रशासन से शिकायत करने पहुंची। वहां अधिकारियों ने उल्टे उसे ही परिसर से बाहर निकाल दिया और धमकी दी कि यदि किसी से कुछ कहा तो काम भी नहीं करने देंगे। परेशान महिला पुलिस के पास पहुंची और बेटी के साथ हुई दरिंदगी की जानकारी दी। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी फरार हो गया।

पढ़ें: फतेहपुर में दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या

पढ़ें: फतेहपुर में दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.