विहिप के 129 और कार्यकर्ता गिरफ्तार
चौरासी कोसी परिक्रमा के लिए निकले विश्व हिंदू परिषद के एक सौ उन्नतीस कार्यकर्ताओं को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अब तक कुल दो हजार आठ सौ पैंतालीस कार्यकर्ता गिरफ्तार किए जा चुके है
लखनऊ,जागरण ब्यूरो। चौरासी कोसी परिक्रमा के लिए निकले विश्व हिंदू परिषद के एक सौ उन्नतीस कार्यकर्ताओं को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अब तक कुल दो हजार आठ सौ पैंतालीस कार्यकर्ता गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें 1539 को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया है। अब भी 1306 कार्यकर्ता विभिन्न जेलों में निरुद्ध हैं। बुधवार को कुल 452 कार्यकर्ताओं को रिहा किया गया। बुधवार को झारखंड के संतों का अयोध्या और फिर वहां से तीस किलोमीटर दूर श्रृंगी ऋषि आश्रम तक जाने का कार्यक्रम था। ये सभी रात को आश्रम के श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होने वाले थे। सूचना मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर