इटली में जेल से रिहा हुए 12 भारतीय नाविक
इटली की जेल से 12 भारतीय नाविक रिहा हो गए हैं। सभी 2014 से जेल में बंद थे।
By Manish NegiEdited By: Published: Mon, 20 Jun 2016 12:21 AM (IST)Updated: Mon, 20 Jun 2016 01:05 AM (IST)
नई दिल्ली, (पीटीआई)। इटली की जेल में बंद 12 भारतीय नाविक जेल से रिहा हो गए हैं। मादक पदार्थ रखने के आरोप में ये नाविक 2014 से ही जेल में बंद थे। इस आशय की जानकारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को दी।
विदेश मंत्री ने कहा, 'भारतीय नाविकों के रिहा होने पर मैं रोम में भारतीय दूतावास की सराहना करती हूं। ये 12 नाविक एमवी अबेर्डिन पर सवार थे और इटली में 2014 से ही जेल में बंद थे।' इटली पुलिस द्वारा जब्त पोत में सवार भारतीय नाविकों को जून 2014 में गिरफ्तार किया गया था। नाविकों पर भारी मात्रा में मादक पदार्थ रखने का आरोप था।
पेरोल पर छूटे कैदी नहीं आए वापस, वर्षों बाद जेल प्रशासन की टूटी नींद
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें