Move to Jagran APP

मोदी ने पहले दिन ही लूटा झारखंड का मैदान

लातेहार, [मुकेश केजरीवाल]। झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए शुक्रवार को पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद

By Edited By: Published: Sat, 22 Nov 2014 05:15 AM (IST)Updated: Sat, 22 Nov 2014 04:51 AM (IST)
मोदी ने पहले दिन ही लूटा झारखंड का मैदान

लातेहार, [मुकेश केजरीवाल]। झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए शुक्रवार को पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आते ही मैदान लूट लिया। यहां भाजपा का मुख्य चेहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं। उनकी रैलियों में उमड़ी भीड़ ने पार्टी उम्मीदवारों को निहाल कर दिया और सत्ता की उम्मीद पाले भाजपा को नया जोश मिल गया।

loksabha election banner

हाल के लोकसभा चुनाव में 14 में से 12 सीटें भाजपा को दिला चुके मोदी ने शुक्रवार को अपनी रैलियों में झारखंड की जनता से विधानसभा में भी वैसा ही समर्थन मांगा। उन्होंने वादा किया कि प्रदेश का विकास कर वे जनता के इस उपकार का ब्याज सहित बदला चुकाएंगे। झारखंड की 13 सीटों पर मंगलवार को होने वाले पहले चरण के मतदान से पहले डाल्टनगंज और चंदवा में मोदी की रैलियों ने पार्टी को जोश से भर दिया है। मोदी ने भी यहां कांग्रेस व अन्य पार्टियों को निशाना बनाने के बजाए झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन और उनके बेटे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमला किया। कहा, झारखंड को विकास के रास्ते पर ले जाना है तो इसे परिवारवाद से मुक्त करना होगा। पूर्ववर्ती सरकार ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। मोदी ने चिरपरिचित अंदाज में जनता से बात की और हालिया विदेशी दौरे के किस्से भी सुनाते रहे। मंच पर मोदी का स्वागत 'विश्व विजयी' कहकर किया गया। पहली बार किसी प्रधानमंत्री को देख रहे पूर्वी चंदवा पंचायत के मैदान में मोदी ने हित की बात की। ऑस्ट्रेलिया व जापान दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने झारखंड के लिए इन देशों से फसलों की उन्नति से लेकर बीमारियों के इलाज ढूंढने तक की बात की है। घोर नक्सल प्रभावित पलामू प्रमंडल की रैली में मोदी ने कहा कि यह बुद्ध और गांधी की भूमि है। इसे लाल नहीं हरियाली बनाना है।

झारखंड भाजपा किस तरह सिर्फ मोदी के कंधों पर टिकी है, इसका अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि मंच से लेकर पूरे मैदान में राष्ट्रीय या राज्य स्तर के किसी नेता की तो छोड़िए, स्थानीय उम्मीदवार तक की एक भी तस्वीर नहीं थी। नजदीक से उनकी झलक पाने के लिए लोगों सुरक्षा घेरा तोड़ा, जिस पर पुलिस की लाठियां भी खानी पड़ीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.