मुजफ्फरपुर के औराई में डकैतों की दरिंदगी, लूटपाट के बाद बेटी से दुष्कर्म
औराई (मुजफ्फरपुर)। औराई थाना क्षेत्र की नयागांव पंचायत के एक गांव में बीती रात डकैतों ने दरिंदगी का
औराई (मुजफ्फरपुर)। औराई थाना क्षेत्र की नयागांव पंचायत के एक गांव में बीती रात डकैतों ने दरिंदगी का नंगा नाच किया। गृहस्वामी को खाट से बांध तीन घंटे तक न सिर्फ लूटपाट की, बल्कि उसकी पुत्री से दुष्कर्म भी किया। इस बीच गृहस्वामी की पत्नी की पिटाई की और पिस्तौल का भय दिखाकर बक्से से बेटी की शादी के लिए रखे चांदी व सोने के आभूषण समेत 80 हजार रुपये ले लिए।
इस संबंध में गृहस्वामी की पत्नी ने विनय राय, पवन पासवान, गोपाल शाही समेत दो अज्ञात पर डकैती एवं दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।
प्राथमिकी में कहा कि आरोपी अपने मुंह पर कपड़ा लपेट मेरे घर में घुस आए। मेरे पति को खटिया से बांध दिया। विनय राय ने मेरी बेटी को दूसरे कमरे में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। एक अज्ञात मेरी गर्दन दबाए था। इस दौरान विरोध करने पर पिस्तौल के बट से मेरे सिर प्रहार कर दिया जिससे मेरा सिर फट गया। इसके बाद जान मारने का भय दिखाकर मुझसे पैसे व गहने की जानकारी ले ली। घायल का उपचार पीएचसी में कराया गया।
पीएचसी में उसने रोते हुए कहा कि बहुते आदमी सब रहलई हो भईया। हमर संपत्ति सब लूट के ले गेलई। हाय री हमर किस्मत केतनों करबई हमर दौलत न लौटतई। इज्जत भी ले लेलई।
पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सोमवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घटना में पाच लोग शामिल बताए जाते हैं। बाकि आरोपियों की तालाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।