Move to Jagran APP

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी भंग

पटना (राज्य ब्यूरो)। प्रदेश कांग्रेस की तमाम कमेटियां भंग कर दी गई हैं। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदा

By Edited By: Published: Tue, 30 Sep 2014 02:56 PM (IST)Updated: Tue, 30 Sep 2014 02:56 PM (IST)
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी भंग

पटना (राज्य ब्यूरो)। प्रदेश कांग्रेस की तमाम कमेटियां भंग कर दी गई हैं। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी ने एक साल पूर्व खुद द्वारा गठित कमेटियों को भंग करने की घोषणा की। माना जा रहा है कि नई गठित होने वाली कमेटियों के बूते ही कांग्रेस अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

loksabha election banner

चौधरी ने कहा कि कमेटियों को भंग करने संबंधी उनके प्रस्ताव को कांग्रेस आलाकमान ने मंजूरी दे दी है। कांग्रेस महासचिव और बिहार मामलों के प्रभारी सीपी जोशी ने मेल द्वारा इसकी सूचना दी थी। खुद द्वारा गठित कमेटियों को भंग करने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि अनेक लोग उम्मीद की कसौटी पर खरे नहीं उतरे। नई कमेटी में सक्रिय रहे लोगों को स्थान मिलेगा। चौधरी ने कहा कि 30 नवंबर तक जिला, 15 दिसंबर तक प्रखंड और 30 दिसंबर तक प्रदेश कमेटियों का पुनर्गठन कर दिया जाएगा। इस बीच सदस्यता अभियान के लिए जिला प्रभारी बनाए गए नेता रुटीन काम निपटाएंगे। नए पदाधिकारियों का मनोनयन होगा या निर्वाचन, इस सवाल पर चौधरी ने कहा कि अभी सदस्यता अभियान चल रहा है। उसके पूर्ण होने के बाद निर्णय किया जाएगा। प्रखंड अध्यक्षों के मनोनयन में जिला अध्यक्षों की राय को पूरा वजन मिलेगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के साथ तालमेल करके कमेटियों का पुनर्गठन होगा। जिला कमेटी के पुराने लोगों को राज्य कमेटी में स्थान दिया जाएगा। तत्काल प्रभाव से सात सदस्यीय प्रवक्ताओं की टीम गठित की गई है। इसमें एचके वर्मा, हरखू झा, शरबत जहां फातमा, सुमन कुमार मल्लिक, डा. विनोद शर्मा, विनोद यादव उर्फ राजू यादव और रणजीत मिश्र हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि 23 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस द्वारा पटना में आयोजित 'सामाजिक सद्भावना मार्च' में पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी भाग लेंगे। गांधी मैदान से राजभवन तक मार्च होगा। नई पीढ़ी के लोगों को राहुल गांधी सद्भावना के संबंध में शपथ दिलवाएंगे। चौधरी ने कहा कि दिल्ली की सत्ता में भाजपा के आने के बाद भाजपा और आरएसएस ने कट्टर हिंदुत्व को लेकर बयानबाजी तेज कर दी है। कांग्रेस सदा से धर्मनिरपेक्षता की वकालत करती रही है। ऐसे में हमारे सद्भावना मार्च का अपना महत्व है। मार्च की तैयारी के लिए 28 सदस्यीय तैयारी समिति बनाई गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.