केजरी सरकार के 100 दिन पर 'जन संवाद'
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को 'जन संवाद' कार्यक्रम के तहत जनता से रू-ब-रू होंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन आम आदमी पार्टी [आप] सरकार के कार्यकाल के 100 दिन पूरा होने के अवसर पर किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 100 दिन
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को 'जन संवाद' कार्यक्रम के तहत जनता से रू-ब-रू होंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन आम आदमी पार्टी [आप] सरकार के कार्यकाल के 100 दिन पूरा होने के अवसर पर किया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 100 दिन पूरा होने पर केजरीवाल सरकार 25 मई को कनॉटप्लेस के सेंट्रल पार्क में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसमें केजरीवाल खुद सरकार के कामकाज को लेकर जनता के सवालों का जवाब देंगे। केजरीवाल के साथ उनका पूरा मंत्रिमंडल भी उपस्थित होगा। आप सरकार आधिकारिक तौर पर कार्यक्रम का जल्द ही एलान कर सकती है।
दिल्ली सचिवालय में मीडिया के प्रवेश पर पाबंदी लगाने वाली आप सरकार के इस कार्यक्रम में ऐसी कोई मनाही नहीं है। कार्यक्रम में मीडिया को आने की इजाजत दे दी गई है।