शेयर बाजार में जोरदार उछाल, एक क्लिक में जानिए 10 रोचक FACTS
हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला
हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। मार्केट एक्सपर्ट बाजार की तेजी की वजह GST पास होने की उम्मीद और IMD की ओर से सामान्य मानसून की टिप्पणी को बता रहे हैं। बाजार की तेजी में सरकारी बैंकों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली।
पढ़े, जानिए, टैक्सेबल इंकम न होने पर भी कब जरूरी हो जाता है रिटर्न फाइल करना?
बाजार में आज आई तेजी के ये हैं 10 रोचक FACTS
• बाजार की तेजी में निफ्टी सालभर की ऊंचाई पर पहुंच गया, 23 जुलाई 2015 के बाद पहली बार 8628 का स्तर छुआ। निफ्टी आज 94 अंकों की बढ़त के साथ 8635 के स्तर पर बंद हुआ।
• सेंसेक्स ने आज 11 महीनों की ऊंचाई को छुआ। सेंसेक्स 295 अंकों की बढ़त के साथ 28095 के स्तर पर बंद हुआ।
• बाजार की तेजी में आज कुल 130 शेयरों ने अपने 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर छुआ।
• बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर B, M, P, T, XC, XT और XD सभी कैटेगरी मिलाकर कुल 254 शेयरों ने ऊपरी सर्किट छुआ, जबकि कुल 137 शेयरों ने निचला स्तर छुआ।
• सेंसेक्स में आज कुल 2911 कंपनियों में ट्रेड हुआ, जिनमें से 1715 बढ़त के साथ, 994 शेयर गिरावट के साथ और 202 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए।
पढ़े, आज बिक सकती है दिग्गज इंटरनेट कंपनी याहू, जानिए कंपनी का इतिहास
• सेंसेक्स में शुमार 30 में से 26 शेयर बढ़त के साथ और 3 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी के 50 में से 42 शेयर बढ़त के साथ और 8 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।
• आज की बढ़त के बाद सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 1,08,03,154 करोड़ हो गया।
• नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर सभी सेक्टोरियल इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए।
• बाजार की तेजी में सबसे ज्यादा सहयोग बैंक निफ्टी का रहा। बैंक निफ्टी में 300 अंकों से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली।
• निफ्टी की बढ़त में HDFC, ICICI बैंक, HDFC बैंक और SBI की करीब 50 फीसदी हिस्सेदारी।