ऑक्सीजन मास्क गिरने से जेट एयरवेज का विमान चेन्नई लौटा
दिल्ली जाने वाली जेट एयरवेज के विमान को शुक्रवार को उड़ान के बाद तब वापस आना पड़ा जब सीटों की दो कतारों के ऊपर सीलिंग से लगे ऑक्सीजन मॉस्क नीचे आ गए। विमान में 165 यात्री और चालक दल के सात सदस्य थे।
चेन्नई। दिल्ली जाने वाली जेट एयरवेज के विमान को शुक्रवार को उड़ान के बाद तब वापस आना पड़ा जब सीटों की दो कतारों के ऊपर सीलिंग से लगे ऑक्सीजन मॉस्क नीचे आ गए। विमान में 165 यात्री और चालक दल के सात सदस्य थे।
सूत्रों ने बताया कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सुबह में हुई इस घटना की जांच शुरू कर दी है। जांच में उन कारणों का पता लगाया जाएगा जिसकी वजह से फ्लाइट संख्या 9डब्ल्यू-820 में अचानक यह दुर्घटना हुई। ऐसा रखरखाव की समस्या के कारण भी हो सकता है। चेन्नई हवाई अड्डे पर विमान करीब 10.30 बजे लौटा। इस दौरान विमान ने करीब 20 मिनट उड़ता रहा।
जेट एयरवेज ने एक बयान में कहा है कि उड़ान भरने के बाद सीलिंग पैनल से ऑक्सीजन मॉस्क नीचे आ गए जिसके कारण पायलट को विमान चेन्नई वापस लाना पड़ा। बाद में दूसरे विमान से यात्रियों को रवाना किया गया। पिछले माह दिल्ली से लेह जाने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट में ऐसी घटना घटी थी।