Move to Jagran APP

राहुल गांधी की रायबरेली रैली रद

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रविवार को रायबरेली क्षेत्र के लालगंज में होने वाली जनसभा रद कर दी गई है। इस जनसभा में पहली बार राहुल गांधी मां तथा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के लिए वोट मांगने वाले थे। यहां से संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी 2004 से सांसद हैं। लालगंज के बैसवारा इंटर कालेज मैदान पर होने वाली कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की चुनावी जनसभा को रद कर दिया गया है।

By Edited By: Published: Sun, 20 Apr 2014 10:12 AM (IST)Updated: Sun, 20 Apr 2014 01:24 PM (IST)
राहुल गांधी की रायबरेली रैली रद

लखनऊ। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रविवार को रायबरेली क्षेत्र के लालगंज में होने वाली जनसभा रद कर दी गई है। इस जनसभा में पहली बार राहुल गांधी मां तथा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के लिए वोट मांगने वाले थे। यहां से संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी 2004 से सांसद हैं। लालगंज के बैसवारा इंटर कालेज मैदान पर होने वाली कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की चुनावी जनसभा को रद कर दिया गया है। यह जानकारी सांसद प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि उनके आने में देर होने की वजह से जनसभा रद की गई।

prime article banner

रायबरेली में अभी तक पुत्री प्रियंका गांधी ही अकेले ही मां के संसदीय क्षेत्र तथा कांग्रेसी किले को संभालती रही हैं। सोनिया गांधी ने कल राहुल के लिए अमेठी में सभा की थी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और जया बच्चन फतेहपुर सीकरी, मैनपुरी व फर्रुखाबाद में जनसभा करेंगे।

सपा प्रमुख मुलायम सिंह हाथरस, एटा व फीरोजाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे। बसपा प्रमुख मायावती का सीतापुर व बाराबंकी में कार्यक्रम है। केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की अकबरपुर में जनसभा। पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल महराज की कानपुर व लखनऊ में और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघन सिन्हा की कानपुर में चुनावी जनसभा होगी।

पढ़ें: अमेठी में केजरीवाल आज करेंगे कुमार का चुनाव प्रचार

चुनाव के लिए पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में कांग्रेस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.