पाकिस्तानियों की गहरी रुचि है भारत में हो रहे चुनाव में
लाहौर। भारत में हो रहे आम चुनाव पर हमारे पड़ोसियों की भी नजर है। खास कर पाकिस्तान में इस पर लोग गंभीरता से नजरें गड़ाए हुए हैं। क्या नरेंद्र मोदी जितेंगे? क्या भारत में स्थाई सरकार बनेगी? अरविंद केजरीवाल की पार्टी का क्या भविष्य होगा? क्या कांग्रेस पार्टी खत्म हो जाएगी? ये सवाल इन दिनों पाकिस्तानी लोगों के जुबान पर हैं। किसी भारतीय नागरिक से
लाहौर। भारत में हो रहे आम चुनाव पर हमारे पड़ोसियों की भी नजर है। खास कर पाकिस्तान में इस पर लोग गंभीरता से नजरें गड़ाए हुए हैं। क्या नरेंद्र मोदी जितेंगे? क्या भारत में स्थाई सरकार बनेगी? अरविंद केजरीवाल की पार्टी का क्या भविष्य होगा? क्या कांग्रेस पार्टी खत्म हो जाएगी? ये सवाल इन दिनों पाकिस्तानी लोगों के जुबान पर हैं। किसी भारतीय नागरिक से मिलते ही पाकिस्तानी इन सवालों का बौछार कर देते हैं।
इन दिनों पाकिस्तान में भारत को लेकर जो सबसे बड़ा सवाल है भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी। हालांकि सीमा पार अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता और उनके चाहने वालों की संख्या काफी अधिक है।
हरदीप खुल्लर नाम के एक पाकिस्तानी हिंदू ने कहा कि हम केजरीवाल को दिल्ली की गद्दी पर बैठे देखना चाहते हैं। खुल्लर ने कहा कि अपने 49 दिनों के शासनकाल में ही केजरीवाल ने जिस तरह से काम किया वह काबिले तारीफ था।
नावेद सिदिक्की नामक व्यक्ति ने भी केजकीवाल की तारीफ करते हुए उनकी तुलना पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान से की। उन्होंने कहा कि बहुत छोटे समय में उन्होंने कमाल का काम किया। हम चाहते हैं कि वह जीतें क्योंकि हम उनके आइडियोलॉजी को पसंद करते हैं।
22 साल की अनूम साना ने कहा कि हम केजरीवाल को पसंद करते हैं, उनका मानना है कि केजरीवाल का दिल साफ है, वह युवा भी हैं। लेकिन तत्काल ही साना ने कहा कि हम चाहते हैं कि मोदी जीतें, जबतक वह अविवाहित हैं।
पाकिस्तान के ज्यादातर लोगों का मानना है कि भजापा ने मोदी को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बनाकर अच्छा नहीं किया क्योंकि उनका मानना है कि मोदी के हाथ 2002 के दंगों के खून से रंगे हैं।
पढ़ें: हिंदुस्तान को बेवकूफ बनाना बंद करों मोदी : राहुल गांधी