प्रिंस विलियम लेंगे समुद्री डाकुओं से मोर्चा

 
Nov 21, 08:38 pm

लंदन। आतंक का पर्याय बन चुके समुद्री डाकुओं से लड़ने के लिए पि्रंस विलियम ब्रिटिश सेना के एक गुप्त प्रशिक्षण अभियान में शामिल हो गए हैं। इस दौरान 26 वर्षीय प्रिंस यह देखेंगे कि सेना की इकाई स्पेशल बोट सर्विस [एसबीएस] किस तरह से समुद्री लुटरों का सामना करती है।

ब्रिटेन के प्रमुख समाचार पत्र 'द सन' ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एसबीएस की टुकड़ी कैरेबियन सागर में खुफिया मिशन चला रही है। वह बार-बार दबिश डाल कर समुद्री डाकुओं के बारे में जानकारी जुटा रही है। सूत्रों के मुताबिक रविवार को विलियम बारबडोस पहुंचे। वह यहां एसबीएस के साथ दस दिनों तक रहेंगे। उन्हें तेज गति वाली नौकाओं को चलाने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इन नौकाओं का इस्तेमाल समुद्री लुटेरों को पकड़ने में किया जाता है। टेबलायड ने सेना सूत्रों के हवाले से कहा है कि विलियम मुठभेड़ में शामिल नहीं होंगे। यह ट्रेनिंग मिशन होगा। ब्रिटिश शाही परिवार के किसी सदस्य को पहली बार इस तरह की ट्रेनिंग दी जा रही है। विलियम पहले भी सेना की ट्रेनिंग ले चुके हैं। पिछले साल जनवरी में विलियम पहले ही आरएएफ , नौसेना और वायुसेना से ट्रेनिंग ली थी।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(8) वोट का औसत

average:4.625
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित