HBSE 12th Result 2017: आज 4 बजे घोषित होगा Haryana Board 12वीं का परीक्षा परिणाम
नतीजे दोपहर 4 बजे तक जारी किए जाएंगे। छात्र नतीजे आधिकारिक वेबसाइट hbse.nic.in, bseh.org.in पर देख सकते हैं।
नई दिल्ली। हरियाणा बोर्ड के 10वीं और 12 वीं के नतीजे अाज आएंगे। नतीजे दोपहर 4 बजे तक जारी किए जाएंगे। छात्र नतीजे आधिकारिक वेबसाइट hbse.nic.in, bseh.org.in पर देख सकते हैं।
इसके अलावा छात्र http://www.jagranjosh.com/results/haryana-board-hbse-12th-result-online-12th-145521 इस लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
0वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 7 मार्च से शुरू हुई थीं, जिसमें 10वीं की परीक्षाएं 25 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 8 अप्रैल तक करवाई गई थी। रेग्यूलर और प्राइवेट मिलाकर कुल 7,51,766 छात्रों ने हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया था।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट में पिछले साल लड़कियों ने बाजी मारी थी, जिसमें पास प्रतिशत 62.42 रहा था। पास होने वाले विद्यार्थियों में 70.77 प्रतिशत लड़कियां पास हुई थीं जबकि 55.79 प्रतिशत लड़के सफल हुए थे।