Move to Jagran APP

BIEAP Inter Results 2017: BIEAP और Manabadi पर घोषित हुए आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट के परिणाम

आंध्र प्रदेश इंटमीडिएट परीक्षा के नतीजे घोषित हो गए हैं। आंध्र प्रदेश में लगभग 10 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया है।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Thu, 13 Apr 2017 09:05 AM (IST)Updated: Thu, 13 Apr 2017 12:53 PM (IST)
BIEAP Inter Results 2017: BIEAP और Manabadi पर घोषित हुए आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट के परिणाम
BIEAP Inter Results 2017: BIEAP और Manabadi पर घोषित हुए आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट के परिणाम

विजयवाड़ा, जेएनएन। आंध्र प्रदेश में इंटरमीडिएट प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के नतीजे घोषित हो गए हैं। आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड के अनुसार 11वीं और 12वीं के नतीजे गुरुवार यानि आज 13 अप्रैल को 12 बजे घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे लगभग 10 लाख छात्र-छात्राओं के लिए ये खबर राहत भरी है।

loksabha election banner

आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड के छात्र-छात्राओं को ये नतीजे ap12.jagranjosh.com पर देखने को मिलेंगे।

11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राएं अपने नतीजे www.bieap.gov.in और results.cgg.gov.in पर भी देख सकते हैं।

आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड से मिली ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ये नतीजे विजयवाड़ा में स्थित BIEAP के नये कार्यालय से घोषित किए गए। नतीजे आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री जीएस राव और BIEAP के वाइस चेयरमैन आदित्यनाथ दास ने घोषित किए। घोषणा होते ही छात्र-छात्राएं ये नतीजे ऑनलाइन देख रहे हैं।

छात्र-छात्राएं नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और ऐसे में नतीजों की घोषणा होते ही लाखों छात्रों ने वेबसाइट का रुख किया। एक साथ लाखों लोगों के एक वेबसाइट पर जाने से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों को नतीजे जानने के लिए कोई परेशानी न हो इसके लिए हमने खास इंतजाम किया है। नीचे दिए गए विकल्पों को फॉलो करने से छात्रों की परेशानी दूर हो सकती है जो इस प्रकार है:

सबसे पहले ap12.jagranjosh.com इस वेबसाइट पर क्लिक करना है।

इसके बाद इसमें जो भी जानकारी मांगी गई है उसको भरना होगा।

फिर सबसे आखिर में सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।

क्लिक करने के बाद आपका नतीजा आपके सामने होगा।

छात्र-छात्राएं अपने नतीजे की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड से मिली आधिकारिक सूचना के मुताबिक 11वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए कुल 9,93,891 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.