Manabadi BIEAP Inter Results 2017: आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित
आंध्र प्रदेश इंटमीडिएट परीक्षा के नतीजे घोषित हो गए हैं। आंध्र प्रदेश में लगभग 10 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया है।
विजयवाड़ा, जेएनएन। आंध्र प्रदेश में इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित हो गए हैं। आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड के 11वीं और 12वीं के नतीजे गुरुवार यानि 13 अप्रैल को 12 बजे घोषित हुए। परीक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे लगभग 10 लाख छात्र-छात्राओं के लिए ये खबर राहत भरी है।
11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राएं परीक्षा के नतीजे ap12.jagranjosh.com पर देख सकते हैं।
इसके अलावा छात्र-छात्राओं को www.bieap.gov.in और results.cgg.gov.in पर भी नतीजे देखने को मिलेंगे।
आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड के मुताबिक ये नतीजे विजयवाड़ा में स्थित BIEAP के नये कार्यालय से घोषित किए गए। इन नतीजों को आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री जीएस राव और BIEAP के वाइस चेयरमैन आदित्यनाथ दास ने घोषित किया। घोषणा होने के बाद छात्र-छात्राएं ये नतीजे ऑनलाइन देख रहे हैं।
छात्र-छात्राएं नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे लाखों छात्र वेबसाइट का रुख कर रहे हैं। एक साथ लाखों लोगों के एक वेबसाइट पर जाने से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों को नतीजे जानने के लिए कोई परेशानी न हो इसके लिए हमने खास इंतजाम किया है। नीचे दिए गए विकल्पों को फॉलो करने से छात्रों की परेशानी दूर हो सकती है जो इस प्रकार हैं:
सबसे पहले ap12.jagranjosh.com इस वेबसाइट पर क्लिक करना है।
इसके बाद इसमें जो भी जानकारी मांगी गई है उसको भरना होगा।
फिर सबसे आखिर में सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
क्लिक करने के बाद आपका नतीजा आपके सामने होगा।
छात्र-छात्राएं अपने नतीजे की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड से मिली आधिकारिक सूचना के मुताबिक 11वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए कुल 9,93,891 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया है।