Move to Jagran APP

दिल्ली नगर निगम में खिला कमल, कांग्रेस और आप में खलबली

दिल्‍ली नगर निगम चुनाव में आप को करारी हार का सामना करना पड़ा। वहीं भाजपा ने निगम चुनाव में अपनी सत्‍ता बरकरार रखी है। वह प्रचंड बहुमत से आगे है। कांग्रेस तीसरे नंबर पर खिसक गई है।

By JP YadavEdited By: Published: Wed, 26 Apr 2017 07:50 AM (IST)Updated: Wed, 26 Apr 2017 04:04 PM (IST)
दिल्ली नगर निगम में खिला कमल, कांग्रेस और आप में खलबली
दिल्ली नगर निगम में खिला कमल, कांग्रेस और आप में खलबली

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्‍ली की सत्‍ता में काबिज आम आदमी पार्टी को नगर निगम चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। यहां एक बार फ‍िर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू दिल्‍ली की जनता के सिर चढ़ कर बोला। एमसीडी के तीनों निकाय में भाजपा ने प्रंचड बहुमत हासिल किया। रुझान के साथ ही दिल्‍ली कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय माकन और आप विधायक अलका लंबा ने अपने-अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया।

loksabha election banner

पहली बार दिल्ली एमसीडी चुनाव लड़ने वाली 'आप' दूसरे स्‍थान पर आ गई है, जबकि कांग्रेस तीसरे स्थान पर खिसक गई है। वहीं, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आलाकमान के समक्ष इस्‍तीफा भेज दिया है। 

यह भी पढ़ेंः MCD चुनाव नतीजों से तय होगा दिल्ली के कई दिग्गज नेताओं का कद

आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा को 39.3, आप को 25.8 और कांग्रेस को 21.2 फीसद वोट मिले हैं। रुझानों के मुताबिक, तीनों नगर निगमों की मतगणना में 186 सीटों पर भाजपा, 36 पर आम आदमी पार्टी, 42 पर कांग्रेस और 6 पर अन्य आगे है। वहीं, ऐसे में दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी के मुखिया व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का तगड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ेंः अभी चुनाव हुए तो दिल्ली में भाजपा सरकार, बढ़ा मनोज तिवारी का कद

उत्तरी दिल्ली नगर निगम में भाजपा ने 66 सीट पर जीत हासिल की है। वहीं आम आदमी पार्टी को 21 और कांग्रेस को 14 सीट मिली हैं, जबकि तीन अन्य के खाते में गई हैं।

यह भी पढ़ेंः EDMC में भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत, विपक्ष के लायक भी नहीं आप और कांग्रेस 

@-चादंनी चौक से आप विधायक अलका लांबा ने इस्तीफे की पेशकश की। 

@-एमसीडी हार के बाद कांग्रेस दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन का इस्तीफा।

@- भाजपा की जीत पर अमित शाह ने कहा कि दिल्ली ने आरोपों की राजनीति को नकारा है। उन्होंने कहाकि जनता ने मोदी जी के नेतृत्व पर विश्वास जताया है। मोदी की विकाश की राजनीति पर जनता ने विशवास जताया है। 

यह भी पढ़ेंः SDMC में भाजपा को मिला दो तिहाई बहुमत, पढ़ें कौन-कहां से जीता

@-BJP नहीं मना रही एमसीडी में फतह की खुशी, सुकमा शहीदों को समर्पित की जीत।

@- मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भाजपा की जीत पर कहा कि अराजकता, उदंडता और अहंकार की सियासत का सूपड़ा साफ।

@-केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि जीत-हार दोनों लोकतंत्र का हिस्सा है। ऐसे में जनमत का सम्मान करना चाहिए। 

@-आम आदमी पार्टी का उम्मीद के मुताबित प्रदर्शन नहीं, मनीष सिसोदिया समेत आप के बड़े नेता केजरीवाल के आवास पर पहुंचे। 

@- मनोज तिवारी ने मांगा केजरीवाल का इस्तीफा

@-केजरीवाल इस्तीफा नहीं देंगेः आशुतोष

पढ़ें गोपाल राय ने क्या कहा

@- 10 साल से MCD में भाजपा की सत्ता थी, दिल्ली में जो परिणाम आए हैं, यह चमत्कारिक जीत है।

@- यह मोदी लहर नहीं, EVM लहर है।

@- यूपी और उत्तराखण्ड में भी यही हुआ।

@- लोकतंत्र पर बड़ा खतरा खड़ा हो गया है।

@- EVM लहर चलाई जा रही है।

@- मतदाता का अधिकार सुनिश्चित करना है।

@- भाजपा किसी भी तरह से लोकतंत्र को ख़त्म करना चाहती है।

@- नतीजों के बाद मिल कर इस पर चर्चा करेंगे।

शीली दीक्षित बोलीं

@-आक्रामक प्रचार करना चाहिए था।

@-मैंने कैंपेन नहीं किया, क्योंकि मुझे किसी ने कहा ही नहीं।

@ आप के बड़े नेताओं के गढ़ में भी भाजपा को बढ़त

 35 मतगणना केंद्रों पर हो रही है गिनती

वोटों की गिनती के लिए कुल 35 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। दक्षिणी एमसीडी के लिए 13, उत्तरी एमसीडी के लिए 16 और पूर्वी एमसीडी के लिए 6 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इस बार मुख्य मुकाबला भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच है। वहीं, मतदान के बाद आए एक्जिट पोल्स में भाजपा को क्लियर बहुमत मिलने की बात कही गई है।

मोबाइल की इजाजत नहीं

EVM को राजधानी के विभिन्न 33 बड़े शिक्षण संस्थानों में रखा गया है। आयोग के अनुसार, मतगणना स्थल पर सिर्फ वोटिंग से जुड़े अफसरों को ही मोबाइल ले जाने और रखने की इजाजत होगी। इसके अलावा प्रत्याशी काउंटिंग एजेंट या अन्य किसी व्यक्ति को मोबाइल की इजाजत नहीं होगी। अगर कोई मोबाइल लाता है तो उसे अपनी जिम्मेदारी पर कहीं भी रखना होगा, इसके लिए आयोग की ओर से मतगणना स्थल पर कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।

एमसीडी चुनाव : कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी

मतगणना के लिए यह है प्रबंध

मतों की गिनती के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। गणना शुरू होने के कुछ देर बाद ही रुझान मिलने शुरू हो जाएंगे कि कौन-कौन प्रत्याशी जीत रहे हैं और किसे बहुमत मिलने जा रहा है। 

तीन स्तरीय सुरक्षा में EVM

राज्य चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। निगम चुनाव में प्रयोग हुईं 20 हजार ईवीएम को तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में रखा गया है। ईवीएम की सुरक्षा में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों, सशस्त्र पुलिस और बड़ी संख्या में स्थानीय पुलिस समेत करीब 10 हजार से अधिक जवानों की तैनाती की गई है।

कुल 270 सीटों का रुझान/जीते

NDMC :भाजपा-66, कांग्रेस-12, आप-22, अन्य-3

1.परमजीत सिंह राणा (भाजपा)-राजेंद्र नगर सीट

2. पूनम (कांंग्रेस)-जहांगीरपुरी

3. रेखा सिन्हा (भाजपा)-झड़ौंदा

4.रतन (भाजपा)-मंगोलपुरी

5.सोनिया (भाजपा)-सीताराम बाजार

6.रविंद्र कुमार (भाजपा)-चांदनी चौक

 SDMC: भाजपा-72, कांग्रेस-10, आप-15, अन्य-7

1. मनोज कुमार (भाजपा)- बसंत कुज

2.मुकेश सूर्यान (भाजपा)-सागरपुर वेस्ट-31

3. पवन शर्मा (भाजपा)-छावला

4.मनीष अग्रवाल (भाजपा)- वसंत विहार वार्ड- 64

EDMC: भाजपा-49, कांग्रेस-3, आप-9,बसपा-दो, अन्य-तीन

1.मोहिनी जिंदवाल (आप)-नई सीमापुरी।

2.वीर सिंह पंवार (भाजपा)-दिलशाद गार्डन वार्ड 35 ई।

3. रोहित कुमार (आप)- त्रिलोकपुरी ईस्ट।

4. प्रमोद गुप्ता (भाजपा)- यमुना विहार वार्ड- 45

5. रिंकू (कांग्रेस)-नंदनगरी

6.संदीप कपूर (भाजपा)-कृष्णानगर 21 ई

7.कुलदीप कुमार (आप) कल्याणपुरी वार्ड 

8.अतुल कुमार गुप्ता (भाजपा) कोंडली।

9. गीता रावत (भाजपा)- विनोदनगर

10. किरण (भाजपा)- त्रिलोकपुरी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.