तेंदुलकर ने जमकर की अपने इस चहेते कप्तान की तारीफ
महान पूर्व भारतीय क्रिकेटर व मुंबई इंडियंस टीम के आइकन सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है। सचिन के मुताबिक एक कप्तान के तौर पर पिछले कुछ सालों में रोहित में काफी सुधार आया है।
कोलकाता। महान पूर्व भारतीय क्रिकेटर व मुंबई इंडियंस टीम के आइकन सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है। सचिन के मुताबिक एक कप्तान के तौर पर पिछले कुछ सालों में रोहित में काफी सुधार आया है।
सचिन ने कहा, 'अगर आप उसकी (रोहित शर्मा) तुलना शुरुआती दिनों से करो जब उसने पहली बार मुंबई इंडियंस की कप्तान संभाली थी, तो उनमें काफी सुधार हो चुका है। उसका मनोबल अब बढ़ा हुआ है। मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर वो काफी उतार-चढ़ाव और चुनौतियों के बीच से गुजरा है। ये चुनौतियां आपको एक बेहतर क्रिकेटर और एक मजबूत इंसान बनाती हैं। मुझे लगता है खासतौर पर इस सीजन में उनकी कप्तानी शानदार रही। हमने टीम मीटिंग और ड्रेसिंग रूम में जो रणनीतियां बनाईं, वो मैदान पर उनको अमल करने में सफल रहा। आप अगर किसी गेंदबाज से बात करो तो आपको कप्तान के बारे में काफी कुछ पता चल जाता है क्योंकि गेंदबाज वैसी ही गेंदबाजी करता है, जैसी कप्तान की मांग होती है। हम बंद कमरों में जितनी भी रणनीतियां बना लें लेकिन अंत में ये कप्तान के ऊपर ही होता है कि वो मैदान पर उनको कैसे अमल करता है। रोहित ने ये बखूबी कर दिखाया है।'